Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की

 

विजीलैंस ब्यूरो द्वारा जायदाद के इंतकाल बदले 2000 रुपए रिश्वत लेने के दोष में पटवारी गिरफ़्तार

Vigilance Bureau, Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, State Vigilance Bureau
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 28 Jun 2023

Last updated on: Jun 28, 2023, 00:00 IST

पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज होशियारपुर जिले के माहिलपुर सब-डिवीजऩ के पटवारी को जायदाद के इंतकाल बदले 2000 रुपए रिश्वत लेने के दोष में गिरफ़्तार किया है।

रणजीत सिंह निवासी गांव सकरूली जि़ला होशियारपुर ने 06 कनाल और 05 मरले ज़मीन का इंतकाल दर्ज करवाने बदले रिश्वत लेने के दोष में पटवारी विरुद्ध 17 जून, 2023 को भ्रष्टाचार विरोधी हैल्पलाईन पर शिकायत दर्ज करवाई थी। दोषी पटवारी की पहचान जसपाल सिंह, तहसील माहिलपुर जि़ला होशियारपुर के तौर पर हुई जो गांव करीमपुर चाहवाला तहसील बलाचौर, जि़ला एस.बी.एस.नगर का निवासी है।

इस संबंधी और जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि जांच के दौरान यह बात सामने आई कि शिकायतकर्ता रणजीत सिंह के पिता गुरनाम सिंह ने गांव के एक अन्य निवासी जीत राम मुताबना (गोद लेने वाला) बुद्धू पुत्र बीर सिंह से गांव सकरूली में 06 कनाल और 05 मरले ज़मीन खऱीदी थी और पत्र नं. 3, 236, तारीख़ 20 जुलाई, 1998 अनुसार इंतकाल भी प्रवान हो गया था। उन्होंने कहा कि किसी त्रुटि कारण माल विभाग 2002-03 के बाद तैयार की जमाबंदियों में उक्त इंतकाल को अपडेट नहीं कर सका। साल 2007 में गुरनाम सिंह की मौत हो गई और जब शिकायतकर्ता रणजीत सिंह ने विरासती इंतकाल दर्ज करवाने के लिए आवेदन किया तो पटवारी जसपाल सिंह ने उसके

 पास से 10 जून 2023 को 2 000 रुपए रिश्वत ली।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि गहरी जांच दौरान यह साबित हुआ कि पटवारी ने रिश्वत ली है जिस उपरांत एफ.आई.आर. दर्ज कर दोषी पटवारी को गिरफ़्तार कर लिया गया।

इस संबंधी उक्त दोषी पटवारी के खि़लाफ़ एफआईआर नं. 14 अधीन भ्रष्टाचार रोक थाम एक्ट की धारा 7 के अंतर्गत मामला दर्ज करके आगे वाली कार्यवाही शुरू कर दी गई है। गिरफ़्तार किए गए पटवारी को कल अदालत में पेश किया जाएगा।

 

Tags: Vigilance Bureau , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , State Vigilance Bureau

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD