Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर

 

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर 'सत्यप्रेम की कथा' का 'पसूरी नू' हुआ रिलीज़

Kartik Aaryan, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Actress, Kiara Advani, Music, Satyaprem Ki Katha, Pasoori Nu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई (अनिल बेदाग ) , 27 Jun 2023

Last updated on: Jun 27, 2023, 00:00 IST

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की 'सत्यप्रेम की कथा' को लेकर दर्शकों के बीच क्रेज लगातार बढ़ रहा है। ये फिल्म अब बस अपनी रिलीज से कुछ ही दिन दूर है। फिल्म के शानदार ट्रेलर और गानों ने पहले ही लोगों के उत्साह को बढ़ा दिया है। 

लेकिन अब फैन्स और दर्शकों के इस क्रेज को एक और लेवल ऊपर ले जाने के लिए, मेकर्स फिल्म का लेटेस्ट ट्रैक 'पसूरी नू' लेकर सामने आए हैं। इस गाने को अरिजीत सिंह की जादुई आवाज के साथ फिर से जीवंत किया गया है।

वैसे 'सत्यप्रेम की कथा' के अब तक रिलीज हुए सभी गानों ने लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई है और एल्बम के हर गाने को दर्शकों का प्यार भी भरपूर मिल रहा है। अब, अपने सुपर हिट एल्बम में 'पसूरी नू' गाना जोड़कर, निर्माताओं ने गारंटी दी है कि फिल्म एक म्यूजिकल ब्लॉकबस्टर है। 

जैसा कि यह गाना अपनी दिल को छू लेने वाली धुन के साथ वास्तव में कमाल लग रहा है, गाने में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की केमिस्ट्री इसे और भी खास बना रही है। इसके अलावा, क्योंकि कार्तिक आर्यन और अरिजीत सिंह इस मास्टरपीस को रीक्रिएट करने के लिए एक बार फिर साथ आए हैं, कह सकते है कि अरिजीत की आवाज के साथ इस गाने को उनसे बेहतर कोई नहीं बना सकता था।

फिल्म के इस गाने को अरिजीत सिंह और तुलसी कुमार ने गाया हैं। वहीं इसका म्यूजिक रोचक कोहली और अली सेठी ने दिया हैं। गाने के बोल गुरप्रीत सैनी और अली सेठी के हैं।

'सत्यप्रेम की कथा' का म्यूजिक दिलों छूने के साथ-साथ जोश से भरा हुआ भी है। इसके पहले रिलीज हुए गाने जैसे 'नसीब से', 'आज के बाद', 'गुज्जू पटाका' और 'सुन सजनी' पहले से ही दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं और अब 'पसूरी नू' की एंट्री ने फिल्म की एल्बम को और भी खास बना दिया है।

'सत्यप्रेम की कथा' एनजीई और नमः पिक्चर्स के बीच बड़े पैमाने पर सहयोग का प्रतीक है। दिलचस्प बात यह है कि साजिद नाडियाडवाला और शरीन मंत्री केडिया ने किशोर अरोड़ा और निर्देशक समीर विद्वांस के साथ अपनी अपनी फीचर फिल्मों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीता हैं। 

'सत्यप्रेम की कथा' 29 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Tags: Kartik Aaryan , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Actress , Kiara Advani , Music , Satyaprem Ki Katha , Pasoori Nu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD