Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

कमला हैरिस के भोज में दिलजीत दोसांझ का जिक्र, गायक ने शेयर की वीडियो क्लिप

Pollywood, Music, Diljit Dosanjh, Diljit Dosanjh Coachella, Diljit Coachella, Diljit Coachella 2023, Antony Blinken, Antony Blinken Diljit Dosanjh, Antony Blinken Diljit Dosanjh Coachella, Antony Blinken Diljit Coachella, Narendra Modi, Diljit Dosanjh News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 24 Jun 2023

Last updated on: Jun 24, 2023, 00:00 IST

अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए आयोजित लंच में अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने लोकप्रिय पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ की प्रशंसा की। लंच में एंटनी ब्लिंकन ने बताया कि भारत कैसे उनके दैनिक जीवन का हिस्सा है, जिसकी एक क्लिप दिलजीत ने सोशल मीडिया पर साझा की।

वह एक स्टेज पर खड़े थे और उन्होंने कहा : यहां अमेरिका में भारत हमारे दैनिक जीवन का हिस्सा है। हम समोसे के साथ झुम्पा लाहिड़ी के उपन्यासों का आनंद लेते हैं। हम मिंडी कलिंग की कॉमेडी पर हंसते हैं। हम कोचेला में दिलजीत की धुन पर नाचते हैं। और हां मिस्टर प्राइम मिनिस्टर मैं अपने निजी अनुभव से कह सकता हूं कि हम लोग योग के जरिए खुद को फिट रखते हैं।

अपने मजाक-भरे अंदाज में दिलजीत ने ट्विटर पर ब्लिंकन के संबोधन की एक क्लिप साझा की और इसे भारतीय और अमेरिकी ध्वज के साथ कैप्शन दिया। अभिनय की बात करें तो दिलजीत अगली बार 'चमकीला' में नजर आएंगे, जिसका निर्देशन इम्तियाज अली ने किया है। फिल्म में परिणीति चोपड़ा भी हैं। यह नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा।

 

Tags: Pollywood , Music , Diljit Dosanjh , Diljit Dosanjh Coachella , Diljit Coachella , Diljit Coachella 2023 , Antony Blinken , Antony Blinken Diljit Dosanjh , Antony Blinken Diljit Dosanjh Coachella , Antony Blinken Diljit Coachella , Narendra Modi , Diljit Dosanjh News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD