Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

2030 तक भारत में 26 अरब डॉलर का निवेश करेगा अमेजन

Narendra Modi, Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Prime Minister, Narendra Damodardas Modi, Andy Jassy, CEO Amazon, Amazon Web Services, AWS, AWS Asia Pacific
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

वाशिंगटन , 24 Jun 2023

Last updated on: Jun 24, 2023, 00:00 IST

ई-कॉमर्स दिग्गज अमेजन के सीईओ एंडी जेसी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद कहा कि कंपनी 2030 तक भारत में 26 अरब डॉलर का निवेश करने के लिए प्रतिबद्ध है। अमेजन ने अब तक भारत में लगभग 11 बिलियन डॉलर का निवेश किया है और 2030 तक लगभग 15 बिलियन डॉलर और निवेश करने की योजना है।

जेसी ने शुक्रवार को अमेरिका में पीएम मोदी से मुलाकात के बाद ट्वीट किया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक अच्छी रही। इस दौरान 2030 तक भारत में 26 अरब डॉलर का निवेश करने की अमेजन की प्रतिबद्धता पर चर्चा हुई। अमेजन के सीईओ ने कहा, एक साथ काम करते हुए, हम स्टार्टअप का समर्थन करेंगे, नौकरियां देंगे, निर्यात को सक्षम करेंगे और व्यक्तियों और छोटे व्यवसायों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए सशक्त बनाएंगे।

भारत अमेजन के लिए एक प्रमुख बाजार है, जहां उसने पिछले दशक में ई-कॉमर्स में 6.5 बिलियन डॉलर से अधिक का निवेश किया है। इस साल मई में, ई-कॉमर्स दिग्गज अमेजन की क्लाउड आर्म अमेजन वेब सर्विसेज (एडब्ल्यूएस) ने देश में क्लाउड सर्विस के लिए बढ़ती कस्टमर की मांग को पूरा करने के लिए 2030 तक भारत में क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर में 1,05,600 करोड़ रुपये (12.7 बिलियन डॉलर) का निवेश करने की योजना की घोषणा की।

इस निवेश से 2030 तक भारत के कुल सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 1,94,700 करोड़ रुपये (23.3 बिलियन डॉलर) का योगदान होने का अनुमान है। ताजा निवेश 2016-2022 के बीच एडब्ल्यूएस के 30,900 करोड़ रुपये (3.7 बिलियन) के निवेश के बाद हुआ, जिससे 2030 तक भारत में एडब्ल्यूएस का कुल निवेश 1,36,500 करोड़ रुपये (16.4 बिलियन) हो जाएगा।

एडब्ल्यूएस के भारत में दो डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र हैं, एडब्ल्यूएस एशिया प्रशांत (मुंबई) क्षेत्र, जिसे 2016 में लॉन्च किया गया था, और एडब्ल्यूएस एशिया प्रशांत (हैदराबाद) क्षेत्र, जिसे नवंबर 2022 में लॉन्च किया गया था। कंपनी का अनुमान है कि 2016 और 2022 के बीच भारत की जीडीपी में इसका कुल योगदान 38,200 करोड़ रुपये (4.6 बिलियन डॉलर) से अधिक था, और निवेश ने भारतीय व्यवसायों में सालाना लगभग 39,500 नौकरियों का समर्थन किया।

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi , Andy Jassy , CEO Amazon , Amazon Web Services , AWS , AWS Asia Pacific

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD