Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

कोविड का जैविक हथियार के रूप में नहीं हुआ इस्तेमाल: अमेरिकी खुफिया एजेंसियां

Omicron Variant, Delta Plus Covid variant, Delta Covid-19 variant, Coronavirus, Health, Research, Study, Researchers, COVID 19, Novel Coronavirus, Fight Against Corona, Covaxin, Covishield, Oxygen, SARS-CoV-2, Sputnik V, Oxygen Plants, Pfizer, Astra Zeneca, Oxygen Concentrator, Remdesivir, Liquid Medical Oxygen, Oximeter
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

न्यूयॉर्क , 24 Jun 2023

Last updated on: Jun 24, 2023, 00:00 IST

कोविड-19 की उत्पत्ति पर अमेरिकी सरकार की नई अवर्गीकृत खुफिया रिपोर्ट में भी यह बात स्पष्ट नहीं हो सकी है कि दुनिया भर में 76.8 करोड़ से अधिक लोगों को संक्रमित करने वाली और 69 लाख से अधिक मौतों के लिए जिम्मेदार महामारी की शुरुआत एक प्रयोगशाला रिसाव का परिणाम थी या किसी संक्रमित जानवर से वायरस इंसानों तक पहुंच गया। हालांकि सभी का मानना है कि इसका जैविक हथियार के रूप में इस्तेमाल नहीं किया गया। 

महामारी के दो साल से अधिक समय बाद, कोविड-19 की उत्पत्ति पर अस्पष्टता बनी हुई है। यह वैश्विक स्तर पर वैज्ञानिकों और राजनेताओं के साथ एक राजनीतिक और वैज्ञानिक बहस का विषय रहा है कि कोरोनोवायरस का स्रोत एक संक्रमित जानवर या प्रयोगशाला की घटना का परिणाम था। रिपोर्ट में कहा गया है कि महत्वपूर्ण बात यह है कि लगभग सभी खुफिया एजेंसियों का आकलन है कि सार्स-कोव-2 जेनेटीकली इंजीनियर्ड नहीं था।

इसमें कहा गया है, अधिकांश एजेंसियों का आकलन है कि र्सास-कोव-2 प्रयोगशाला-अनुकूलित नहीं था; कुछ निर्धारण करने में असमर्थ हैं। सभी खुफिया समुदाय एजेंसियों का आकलन है कि सार्स-कोव-2 को जैविक हथियार के रूप में विकसित नहीं किया गया था।इस बीच, रिपोर्ट में कहा गया है कि खुफिया एजेंसियों ने पाया कि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए यानी चीन की सेना) और वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (डब्ल्यूआईवी) द्वारा किए गए कुछ शोध में कोरोनवायरस सहित कई वायरस के साथ काम शामिल था, लेकिन ऐसा कोई ज्ञात वायरस नहीं था जिसे सार्स-कोव-2 का पूर्वज माना जा सके।

जानवरों के नमूने और आनुवंशिक विश्लेषण सहित प्रयोगशाला में किए गए शोध बात को स्वीकार करते हुए रिपोर्ट में कहा गया है, हमारे पास इस बात का कोई संकेत नहीं है कि डब्ल्यूआईवी के महामारी-पूर्व अनुसंधान में सार्स-कोव-2 या एक करीबी पूर्वज शामिल था, न ही कोई प्रत्यक्ष प्रमाण है कि एक विशिष्ट अनुसंधान से संबंधित घटना महामारी से पहले डब्ल्यूआईवी कर्मियों के साथ घटी थी, जो कोविड महामारी का कारण बन सकती थी।

अमेरिका के राष्ट्रीय खुफिया निदेशक के कार्यालय की लंबे समय से प्रतीक्षित और शुक्रवार शाम जारी अवर्गीकृत रिपोर्ट में कहा गया है, सभी एजेंसियां यह आकलन कर रही हैं कि पहले मानव संक्रमण की व्याख्या करने के लिए दोनों ही - प्राकृतिक और प्रयोगशाला-संबंधी - परिकल्पनाएं संभव दिखती हैं। राष्ट्रपति जो बाइडेन ने मई 2021 में अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को वायरस की उत्पत्ति की जांच का निर्देश दिया था।

पिछली ऐसी रिपोर्ट में, खुफिया जानकारी आम सहमति तक नहीं पहुंच पाई थी, हालांकि उनमें से अधिकांश प्राकृतिक उत्पत्ति परि²श्य के पक्ष में थे। नई रिपोर्ट में उन पहले के आकलनों से नया कुछ बहुत ज्यादा नहीं कहा गया है। नई रिपोर्ट में नेशनल इंटेलिजेंस काउंसिल और चार अन्य अनाम एजेंसियों ने कहा कि कोविड-19 बीमारी के वायरस सार्स-कोव-2 वायरस का सबसे ज्यादा संभावित कारण प्राकृतिक जान पड़ता है, संभवत: यह किसी जानवर से इंसानों में फैला होगा।

इसके विपरीत, ऊर्जा विभाग और संघीय जांच ब्यूरो का आकलन है कि सार्स-कोव-2 का पहला मानव संक्रमण संभवत: किसी प्रयोगशाला में हुआ होगा। रिपोर्ट के अनुसार, सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी और एक अन्य अनाम एजेंसी का कहना है कि वह कोविड महामारी की सटीक उत्पत्ति का निर्धारण करने में असमर्थ है।

 

Tags: Omicron Variant , Delta Plus Covid variant , Delta Covid-19 variant , Coronavirus , Health , Research , Study , Researchers , COVID 19 , Novel Coronavirus , Fight Against Corona , Covaxin , Covishield , Oxygen , SARS-CoV-2 , Sputnik V , Oxygen Plants , Pfizer , Astra Zeneca , Oxygen Concentrator , Remdesivir , Liquid Medical Oxygen , Oximeter

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD