Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

बिग बॉस में बेटे को याद कर फूट-फूटकर रोई आलिया सिद्दिकी

Bigg Boss, Bigg Boss OTT 2 , Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Aaliya Siddiqui
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई (अनिल बेदाग) , 23 Jun 2023

Last updated on: Jun 23, 2023, 00:00 IST

नवाजुद्दीन को लेकर अपने तलाक के बारें में, इटालियन मैन के साथ अपने प्यार भरे रिश्ते के बारे में,आलिया सिद्दिकी ने बिग बॉस के शो में अपने जीवन के हर पहलू को बड़ी ही सहजता से सबके सामने रखा हैं। लेकिन इस बार वो बहुत भावुक नजर आयी।  

शो में वो फूट -फूट कर अपने बेटे के लिए रो रही हैं। जी हां, हाल ही के एपिसोड में इस माँ की ममता का सैलाब टूट पड़ा और शो में वो अपने बच्चे को याद कर रोने लगी। आलिया अपने बच्चों को लेकर चिंतित हैं खासकर बेटे के लिए। 

आलिया को अकेले रोता देख, शो में उनके अच्छे दोस्त बने अभिषेक मल्हान ने उनसे रोने की वजह पूछी  ,तब आलिया ने कहा कि,"मेरा छोटा बच्चा (बेटा) मेरे जैसा ही है। वह सब कुछ अपने अंदर रखता है, अगर उसे मेरी याद आती है तो वह किसी के साथ अपना दर्द नही बाटता। मैं भी ऐसी ही हूं, मैं अपनी समस्याएं अपने अंदर ही रखती हूं और नहीं  किसी के साथ साझा करती हूं । 

वो बोल नहीं पाता, मेरी बेटी बोल लेती है... फिर मेरा बेटा बीमार पड़ जाता है, समस्याओं के बारे में सोचकर अस्वस्थ हो जाता है। उसको बुखार हो जाएगा या कुछ और तभी उसे मेरी जरूरत होती है। 

अगर मैं तलाक नहीं लेती, तो मैं कभी नहीं आती उनको छोड़ कर...कभी नहीं। यह मेरे करियर की वजह से है। लेकिन आपने जो काम अपने हाथ में लिया है उसे खत्म करना जीवन में बहुत महत्वपूर्ण है।" 

आपको बता दे कि हाल ही में आलिया ने बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के घर के अंदर जाने से पहले मंच पर सलमान खान के साथ हुई बातचीत में खुलासा किया कि उनके अलग हो चुके पति नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने उन्हें शो में आने के लिए प्रेरित किया था। उन्होंने ये भी कहा था कि नवाज ने उन्हें बिना किसी तनाव के अंदर जाने के लिए कहा क्योंकि वह आलिया की अनुपस्थिति में बच्चों को छुट्टियों के लिए पेरिस ले जाएंगे। 

आलिया ने ये बात भी स्पष्ट रूप से रखी कि उन्हें अपने जीवन के 19 वर्षों में नवाज से जिस समर्थन की जरूरत थी वह अब उनसे मिल रहा है।

 

Tags: Bigg Boss , Bigg Boss OTT 2 , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Aaliya Siddiqui

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD