Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

विजीलैंस द्वारा पी.एस.पी.सी.एल. का लाईनमैन 40,000 रुपए रिश्वत लेते हुए काबू

बिजली के बिल का निपटारा करवाने के बदले पहले भी ले चुका था 21 हज़ार रुपए

Vigilance Bureau, Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Fazilka Police, Fazilka
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फाजिल्का , 22 Jun 2023

Last updated on: Jun 22, 2023, 00:00 IST

पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने फाजिल्का जिले के खूई खेड़ा में तैनात पी.एस.पी.सी.एल. के लाईनमैन महेन्दर कुमार को 40,000 रुपए की रिश्वत लेने के दोष अधीन काबू किया है। उक्त लाईनमैन को प्रदीप कुमार निवासी गाँव बाज़ीदपुर कट्यांवाली, जो अपने गाँव में बालाजी मिल्क सेंटर चलाता है, की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता प्रदीप कुमार ने विजीलैंस ब्यूरो फ़िरोज़पुर रेंज के फाजिल्का यूनिट से सम्पर्क करके शिकायत दर्ज करवाई थी कि लाईनमैन महेन्दर कुमार ने बालाजी मिल्क सेंटर के अप्रैल, 2023 महीने में 73,790 रुपए के आए बिजली के बिल का निपटारा करने के बदले रिश्वत के तौर पर 40,000 रुपए की माँग की थी। 

शिकायतकर्ता ने बताया कि उसे इससे पहले फरवरी महीने में 52,360 रुपए बिजली का बिल आया था और उक्त लाईनमैन ने इस बिजली के बिल को ठीक करवाने के बदले उससे 21,000 रुपए लिए थे परन्तु जब उसका अप्रैल महीने का बिजली का बिल 73,790 रुपए आया तो उसे पता चला कि इसमें फरवरी महीने का बिल भी जोड़ा हुआ था। 

इसलिए उसने दोबारा लाईनमैन के साथ संपर्क किया तो लाईनमैन ने उससे (शिकायतकर्ता) और 40,000 रुपए की माँग की। प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्राथमिक जांच के उपरांत विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और इस लाईनमैन को दो सरकारी गवाहों की हाज़िरी में शिकायतकर्ता से 40,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही काबू कर लिया।

इस सम्बन्धी लाईनमैन के खि़लाफ़ थाना विजीलैंस फ़िरोज़पुर रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम एक्ट के अंतर्गत केस दर्ज कर लिया गया है और इस मामले की आगे की जांच जारी है।

 

Tags: Vigilance Bureau , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Fazilka Police , Fazilka

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD