Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

ईडी ने 429 करोड़ रुपये के बैंक घोटाले में महाराष्ट्र के कारोबारी को गिरफ्तार किया

Enforcement Directorate , Crime News India , Crime News , Sagar Maruti Suryawanshi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 20 Jun 2023

Last updated on: Jun 20, 2023, 00:00 IST

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महाराष्ट्र के कारोबारी सागर मारुति सूर्यवंशी को 429 करोड़ रुपये के बैंक घोटाले में गिरफ्तार किया है। केंद्रीय एजेंसी ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। 

सेवा विकास सहकारी बैंक धोखाधड़ी मामले में चल रही जांच के सिलसिले में यह गिरफ्तारी की गई है। इनमें 124 एनपीए खातों में बैंक को 429 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।

इससे बैंक दिवालिया हो गया, जिससे हजारों छोटे जमाकर्ताओं को नुकसान हुआ। ऋण न चुकाने वालों में अमर मूलचंदानी (बैंक के पूर्व अध्यक्ष), इसके निदेशक और अधिकारी शामिल थे। 

उनके खिलाफ पुणे में दर्ज कई एफआईआर के आधार पर धन शोधन पहलू पर जांच शुरू की। ईडी के एक अधिकारी ने कहा, जांच से पता चला है कि अमर मूलचंदानी द्वारा किसी भी विवेकपूर्ण बैंकिंग मानदंडों का पालन किए बिना बैंक को एक परिवार के स्वामित्व की तरह चलाया जा रहा था। 

बैंक के 92 प्रतिशत से अधिक ऋण खाते एनपीए में बदल गए थे, जो अंतत: बैंक के पतन का कारण बना। आरबीआई ने बैंक का लाइसेंस रद्द कर दिया है। ईडी ने पाया कि सूर्यवंशी और उनके रिश्तेदारों ने 10 एनपीए ऋण खातों में 60.67 करोड़ रुपये की राशि के लिए बैंक को वापस नहीं लौटाई।

उन्होंने पर्याप्त साख या चुकाने की क्षमता के बिना अमर मूलचंदानी की मिलीभगत से ऋण प्राप्त किया। गिरफ्तारी के बाद, सूर्यवंशी को मुंबई में एक विशेष पीएमएलए कोर्ट में पेश किया गया जिसने उन्हें 26 जून तक ईडी की हिरासत में भेज दिया है।

इससे पहले इस मामले में 122.35 करोड़ रुपये की संपत्ति अस्थाई तौर पर कुर्क की गई थी।

 

Tags: Enforcement Directorate , Crime News India , Crime News , Sagar Maruti Suryawanshi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD