Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मुख्य मंत्री भगवंत मान दी योगशाला’ को लोक लहर में बदलने के लिए मुख्य मंत्री ने 50 हज़ार लोगों का नेतृत्व किया

योग को जीवन का अटूट हिस्सा बनाने का न्योता, लोगों की शारीरिक और मानसिक तंदरुस्ती के लिए योग ज़रूरी

Punjab, Balkar Singh, Dr Balbir Singh, Bhram Shankar Jimpa, Raghav Chadha, Sushil Kumar Rinku, CM Di Yogshala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 20 Jun 2023

Last updated on: Jun 20, 2023, 00:00 IST

सी.एम.दी योगशाला’ को लोक लहर में बदलने के उदेश्य से पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान ने आज सेहतमंद, प्रगतिशील और खुशहाल राज्य की सृजना के लिए राज्य के 50, 000 से अधिक लोगों को योग करवाने का नेतृत्व किया। आज यहाँ पी.ए.पी. ग्राउंड में ‘ सी.एम. दी योगशाला’ में लोगों को संबोधित करते  हुए मुख्य मंत्री ने कहा, " सेहत क्षेत्र में इस क्रांति का मकसद सूबे के लोगों को मानसिक और शारीरिक तौर पर तंदरुस्त बनाना है।" 

इस समागम में समाज के सभी वर्गों के लोगों ने बढ़- चढ़ कर शमूलियत की। मुख्य मंत्री ने उम्मीद ज़ाहिर की कि ‘ सी. एम. दी योगशाला’ सेहतमंद और रंगले पंजाब की सृजना के लिए बहुत सहायक होगी। उन्होंने कहा कि इस नेक कार्य के लिए हज़ारों की गिनती में पंजाबियों ने उनका साथ दिया है और वह दिन दूर नहीं जब पंजाब सेहतमंद और पुरातन शान वाला सूबा होने का गौरव फिर हासिल करेगा। 

भगवंत मान ने कहा कि पिछली सरकारों की तरह यह कोई राजनीतिक समागम नहीं रचा गया बल्कि इस मुहिम का एक ही- एक उदेश्य लोगों में योग को अपने जीवन का अटूट अंग बनाने  के बारे प्रेरित करके पंजाब को सेहतमंद सूबा बनाना है। मुख्य मंत्री ने कहा कि ‘ सी. एम. दी योगशाला’ नागरिक केंद्रित प्रयास है जो दिल्ली के मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल के दिमाग़ की उपज है और राष्ट्रीय राजधानी में इसने लोगों में बहुत प्रसिद्धि प्राप्त की है। 

उन्होंने कहा कि इस लोक- समर्थकी पहलकदमी से राष्ट्रीय राजधानी में बड़ी गिनती में लोगों को लाभ हुआ है। भगवंत मान ने कहा कि इसी कारण ही पंजाब ने इस योजना को राज्य में लागू किया, जिससे पंजाबियों को भी इसका बड़ा लाभ मिल सके। मुख्य मंत्री ने कहा कि मुफ़्त योग्य प्रशिक्षण के लिए लोक टोल फ्री नंबर 7669 400 500 पर डायल कर सकते है या https//: cmdiyogshala. punjab. gov. in पर जा कर यह सेवा प्राप्त कर सकते है और प्रशिक्षण प्राप्त योगा इंस्ट्रक्टर लोगों को योग के बारे में अवगत करवाने में मदद करेंगे। 

उन्होंने आशा व्यक्त कि भारत की शानदार प्राचीन परंपरा के अनुसार यह योगशाला पंजाबियों को शारीरिक और मानसिक तौर पर तंदरुस्त बनाने में सहायक होंगी। भगवंत मान ने बताया कि इस मुहिम के हिस्के तौर पर उच्च प्रशिक्षण प्राप्त योगा इंस्ट्रक्टर खुले पार्कों और अन्य जनतक स्थानों पर लोगों को मुफ़्त योग प्रशिक्षण देंगे।

मुख्य मंत्री ने कहा कि इस अभियान का प्रारंभिक मंतव्य पंजाब को सेहतमंद, खुशहाल और प्रगतिशील बनाने के लिए लोग लहर शुरू किये जाने को यकीनी बनाना है। उन्होंने कहा कि सेहतमंद शरीर और तंदरुस्त दिमाग़ के लिए योग बहुत ज़रूरी है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को तंदरुस्त और रिष्ट- पुष्ट रहने के लिए योग को अपने रोज़ाना जीवन का अटूट अंग बनाना चाहिए। 

भगवंत मान ने कहा कि ‘ सी.एम.दी योगशाला’ मुहिम लोगों में योग अभ्यास करके अच्छी सेहत यकीनी बनाने के बारे जागरूकता पैदा करने में अहम भूमिका निभाएगी। मुख्य मंत्री ने कहा कि यह समय की ज़रूरत है कि न सिर्फ़ अच्छी सेहत बनाई रखी जाए बल्कि उन लोगों को तनाव से भी मुक्त किया जाए, जिनको अपने जीवन में हर रोज़ अनेकों चुणौतियों का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि लोगों में बढ़ रहा तनाव हर किसी के लिए चिंता का मुख्य कारण है और योग लोगों को इससे बचाने में अहम भूमिका निभा सकता है। भगवंत मान ने कहा कि जीवनशैली में कुछ बदलाव करके और योग अभ्यास के द्वारा अच्छा जीवन व्यतीत करके मानसिक और शारीरिक संतुलन बनाई रखना ज़रूरी है।

इस मौके कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह, डा. बलबीर सिंह और ब्रम शंकर जिम्पा, राज सभा मैंबर राघव चड्ढा, जालंधर से लोक सभा मैंबर सुशील कुमार रिंकू, मुख्य मंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव ए. वेनूप्रसाद और अन्य भी उपस्थित थे।

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Balkar Singh , Dr Balbir Singh , Bhram Shankar Jimpa , Raghav Chadha , Sushil Kumar Rinku , CM Di Yogshala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD