Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

एक वर्ष में 29684 सरकारी नौकरियाँ दीं और आगे भर्ती जारी : मुख्यमंत्री भगवंत मान

नवनियुक्त 401 क्लर्कों और 17 जे. इज़ को नियुक्ति पत्र सौंपे

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Balkar Singh, Brahm Shankar Jimpa
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 17 Jun 2023

Last updated on: Jun 17, 2023, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार ने तकरीबन एक वर्ष के समय में राज्य के नौजवानों को 29,684 सरकारी नौकरियाँ दीं हैं और ऐसी और बहुत सी नौकरियों के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है। 

यहाँ स्थानीय निकाय विभाग में 401 क्लर्कों और जल सप्लाई और सेनिटेशन विभाग में 17 जूनियर इंजीनियरों को नियुक्ति पत्र सौंपने के दौरान मुख्यमंत्री ने नव-नियुक्त नौजवानों को अपना फ़र्ज़ पूरे समर्पण और पेशेवर वचनबद्धता के साथ निभाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि समय आ गया है, जब सरकारी दफ्तरों में नये काम सभ्याचार पर आधारित टीम भावना और समर्पण ज़रूर लाया जाये। 

भगवंत मान ने कहा कि नौजवान हमेशा नये विचारों के साथ भरपूर होते हैं, जिनको हमारी सरकार समूचे विकास के लिए तेज़ रफ़्तार के साथ राज्य में लागू करेगी।  मुख्यमंत्री ने नौजवानों को न्योता दिया कि वे देश को विदेशी साम्राज्यवाद की ग़ुलामी से मुक्त करने के लिए अपनी जानें कुर्बान करने वाले महान स्वतंत्रता संग्रामियों के सपनों को पूरा करने के लिए आगे आएं। 

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार दफ़्तरी कामकाज में अनुशासन लाने के लिए पुरज़ोर कोशिशें कर रही है। भगवंत मान ने कहा कि इससे राज्य सरकार के कामकाज से लोगों को फ़ायदा मिलना यकीनी बनेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका एकमात्र मकसद समूचे विकास एवं लोगों की भलाई के लिए मिशनरी उत्साह के साथ राज्य की सेवा करना है। उन्होंने कहा कि हरेक कदम लोगों की भलाई के मंतव्य से उठाया जा रहा है और इस महान कार्य के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जा रही। 

भगवंत मान ने कहा कि इससे पहले नेता अपना पद संभालने के बाद में चकाचौंध की दुनिया में रहते थे परन्तु उन्होंने पंजाब और पंजाबियों और राज्य की सेवा करने के लिए यह चकाचौंध छोड़ दी है। मुख्यमंत्री ने उम्मीद ज़ाहिर की कि वह दिन दूर नहीं, जब राज्य सरकार की अथक कोशिशों के साथ पंजाब देश भर में से अग्रणी राज्य बन कर उभरेगा। 

भगवंत मान ने कहा कि उन्होंने आने वाली नसलों के लिए पंजाब को रंगला बनाने के लिए पहले ही व्यापक योजना बनायी है। उन्होेंने पुराने नेताओं पर व्यंग्य कसते हुये कहा कि यह नेता अपने कार्यकाल के दौरान कभी भी अपने आलीशान महलों से बाहर नहीं आए परन्तु वे अमन, ख़ुशहाली और तरक्की का नया दौर शुरू करने के लिए हर कोने-कोने में घूम रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन राजनीतिक पार्टियों के दौर को जानने वाला कोई भी व्यक्ति बता सकता है कि कैसे उनके हाथ पंजाब और पंजाबियों के ख़ून से सने हुए हैं। उन्होंने कहा कि इन पार्टियों के पंजाब और पंजाबी विरोधी रिकॉर्ड के कारण राज्य को हमेशा नुकसान बर्दाश्त करना पड़ा और तरक्की और ख़ुशहाली को चोट लगी। 

भगवंत मान ने कहा कि जब भी यह पार्टियाँ सत्ता में आईं तो इन्होंने एक-दूसरे के हितों की रक्षा की परन्तु जब से आम आदमी पार्टी की सरकार ने पद संभाला है तो राज्य को बारो- बारी लूटने के इनके भद्दे मंसूबे नाकाम हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब चारों ओर से घिरे इन नेताओं ने अपनी वैचारिक विभिन्नताएं एक तरफ़ रखकर राज्य सरकार का ज़ोरदार ढंग से विरोध करना शुरू कर दिया है। 

उन्होंने कहा कि चाहे यह नेता ऊपर से एक- दूसरे से अलग नज़र आते हैं परन्तु इन सभी राजनीतिक पार्टियों के हाथ निर्दोष पंजाबियों के ख़ून से सने हुए हैं। भगवंत मान ने कहा कि इन नेताओं ने पंजाब के भले के लिये कभी कोई काम नहीं किया, बल्कि हमेशा राज्य और इसके लोगों की पीठ में छुरा घोंपा है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने अब तक पंजाब के 29 हज़ार से अधिक नौजवानों को नौकरियाँ दीं हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रतिष्ठित लक्ष्य को चरणबद्ध ढंग से पूरा किया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि इस समूची भर्ती प्रक्रिया के दो ही आधार हैं पहला पारदर्शिता और दूसरा मेरिट। भगवंत मान ने कहा कि इस समूची भर्ती प्रक्रिया के लिए पुख़ता ढांचा अपनाया गया, जिस कारण 29 हज़ार से अधिक नियुक्तियों में से एक भी नियुक्ति को अब तक किसी भी अदालत में चुनौती नहीं दी गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नौजवानों ने इस समूची भर्ती प्रक्रिया के प्रति काफ़ी उत्साह दिखाया है क्योंकि अब उनको आगे बढ़ने और ख़ुशहाली की तरफ जाने का रास्ता दिखा है। एक मिसाल देते हुये उन्होंने कहा कि एक नौजवान शुरू में क्लर्क भर्ती हुआ परन्तु बाद में अपनी सख़्त मेहनत के साथ वह सहायक लायनमैन के तौर पर नियुक्त हुआ और बाद में वह सब डिवीजनल अफ़सर ( एस. डी. ओ.) बना। भगवंत मान ने आशा अभिव्यक्ति की कि राज्य के समूचे विकास एवं  नौजवानों की भलाई की यह रफ़्तार आने वाले दिनों में भी जारी रहेगी।

मुख्यमंत्री ने नौजवानों को कहा कि वे अपनी जीत पर घमंड न करें, बल्कि ज़मीन के साथ जुड़े रह कर और सफलता हासिल करने के लिए सख़्त मेहनत करें। उन्होंने कहा कि आत्म-विश्वास और सकारात्मक पहुँच किसी भी शख्सियत के मूल आधार होने चाहिएं परन्तु इन पर अहंकार नहीं करना चाहिए। 

भगवंत मान ने कहा कि यह हर एक क्षेत्र में सफलता की कुंजी है परन्तु इनको सही दिशा में लागू करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसे हवाई अड्डे पर हवाई पट्टी एक जहाज़ की सुरक्षित उड़ान के लिए सहायक होती है, उसी तरह राज्य सरकार नौजवानों के सपनों को पूरा करने के लिए मदद कर रही है। 

उन्होंने कहा कि नौजवानों के विचारों को उड़ान देने के लिए हरेक कोशिश की जा रही है। भगवंत मान ने नौजवानों को भावुक अपील की कि वे समाज में अपनी अलग पहचान स्थापित करने के लिए यत्न करें और फिर उनकी बुलंदी आसमान तक होगी।

इस समागम के दौरान कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह और ब्रह्म शंकर जिम्पा और अन्य भी उपस्थित थे।

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Balkar Singh , Brahm Shankar Jimpa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD