Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

यश चोपड़ा व शाहरुख खान को समर्पित रोमांटिक गाना 'मोहब्बत' : अमाल मल्लिक

Amaal Mallik, Music, Entertainment, Mumbai, Singar, Song, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 16 Jun 2023

Last updated on: Jun 16, 2023, 00:00 IST

'कर गई चुल', 'बुद्धू सा मन', 'बेसब्रियां' के लिए मशहूर कंपोजर-सिंगर अमाल मल्लिक ने शुक्रवार को अपने जन्मदिन के मौके पर एक नया रोमांटिक नंबर 'मोहब्बत' रिलीज किया है। यह सॉन्ग दिवंगत दिग्गज फिल्म निर्माता यश चोपड़ा को श्रद्धांजलि देता है।

अपने लेटेस्ट ट्रैक के बारे में बात करते हुए अमाल ने कहा: लद्दाख में 'मोहब्बत' की शूटिंग करना जबरदस्त एडवेंचर रहा। ऑक्सीजन की कमी और ठंड के चलते शूटिंग में थोड़ी दिक्कत आई। 

जब मैं उन लुभावनी वादियों के बीच खड़ा था, तो मैं कल्पना किए बिना नहीं रह सका कि शाहरुख खान और यश जी ने अपने आइकॉनिक सीन के लिए इन चुनौतियों का कैसे सामना किया होगा। उन्होंने आगे कहा: यह उस मैजिक को फिर से रिक्रिएट करने और यश चोपड़ा को श्रद्धांजलि देने का मेरा तरीका है। 

शाहरुख खान और यश चोपड़ा जी की फिल्मों ने मुझे रोमांस की दुनिया से परिचित कराया। अलग-अलग म्यूजिक प्रोडक्शन के बाद, अमाल मलिक अपने रोमांटिक ट्रैक के लिए जाने जाते हैं। 

उन्होंने बॉलीवुड फिल्म जैसे 'जय हो', 'एयरलिफ्ट', 'सरबजीत', 'बेल बॉटम', 'बाघी' और कई अन्य में योगदान दिया है, जो रोमांटिक ट्रैक से लेकर भावुक गानों तक उनकी यूनिक रेंज को दर्शाता है। 'मोहब्बत' के बोल वायु ने लिखे हैं। यह सिंगर के 111वें ट्रैक को चिन्हित करता है। 

कृष त्रिवेदी द्वारा निर्देशित म्यूजिक वीडियो के साथ गाने का निर्माण वैभव पाणि ने किया है। टी-सीरीज के लेबल के तहत रिलीज किया गया यह गाना प्रमुख ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम करने के लिए उपलब्ध है।

 

Tags: Amaal Mallik , Music , Entertainment , Mumbai , Singar , Song , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD