Friday, 03 May 2024

 

 

खास खबरें गुरजीत औजला के हक में हरप्रताप अजनाला ने भरी हुंकार पूर्ववर्ती शिरोमणी अकाली दल ने ग्रेटर मोहाली को विकसित करने और अंतरराष्ट्रीय हवाई अडडे, संस्थानों और आई.टी क्षेत्र को लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई: सरदार सुखबीर सिंह बादल अगले पांच साल देश के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे : जयराम ठाकुर भाजपा फिर सत्ता में आई तो खत्म कर देगी आरक्षण : बाजवा शहरवासियों ने गर्मजोशी के साथ अमरेंद्र सिंह राजा वड़िंग का स्वागत किया चुनाव का पर्व-देश का गर्व, हरियाणा में 25 मई को होगा मतदान- मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल करसोग में भाजपा को बड़ा झटका, टिकट के दावेदार रहे युवराज कांग्रेस में शामिल जिस फ़िल्म का डायरेक्टर फ्लॉप, हीरोइन कितनी भी सुपरस्टार हो उस फ़िल्म का फ्लॉप होना तय : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू राजनीतिक दलों की उपस्थिति में हुई ई.वी.एम. व वी.वी.पैट्ज की हुई पहली रैंडेमाइजेशन सीजीसी लांडरां द्वारा चौथी इंटरनेशनल कांफ्रेंस ऑन कम्प्यूटेशनल मेथड इन साइंस एंड टेक्नोलॉजी का आयोजन किया गया भगवंत मान ने फगवाड़ा में डॉ. चब्बेवाल के लिए किया चुनाव प्रचार, रोड शो कर आप उम्मीदवार को भारी मतों से जिताने की अपील की कांग्रेस की जीत के बाद सबसे पहला काम अग्निवीर जैसी स्कीम का खात्मा श्री फतेहगढ़ साहिब में भगवंत मान ने कहा - गुरप्रीत जीपी की जीत पक्की, सिर्फ ऐलान होना बाकी लुधियाना लोकसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी हुई और भी मजबूत मानसिक दबाव में बेतुकी बयानबाजी कर रही कांग्रेस : राजीव बिंदल जनता के फैसले जनता के बीच बैठकर जनता की मौजूदगी में होते थे: मीत हेयर जय राम ठाकुर ने विधानसभा में दी भगवान को चुनौती : सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू हमारी चिंता मत करो, अपने नेताओं की चिंता करो, आधी पंजाब कांग्रेस तो पहले से ही भाजपा में जा चुकी है: नील गर्ग का परगट सिंह को दो टुक जवाब पटियाला में आम आदमी पार्टी ने अकाली दल को दिया बड़ा झटका, आधा दर्जन वरिष्ठ अकाली नेता हुए आप में शामिल इलाज के लिए पटियाला के लोगों को जाना पड़ता है हरियाणा, चंडीगढ़ व दिल्ली:एन.के.शर्मा फार्मेसी कॉलेज बेला ने माइंड मैनेजमेंट कार्यशाला का आयोजन किया

 

भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार आधुनिक के साथ-साथ विरासती और रिवायती खेलों को भी प्रफुलित करने के लिए वचनबद्ध- मीत हेयर

नई खेल नीति के साथ पंजाब में फिर खेल सभ्याचार पैदा किया जाएगा

Gurmeet Singh Meet Hayer, Meet Hayer, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab , Gatka
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुल्लांपुर गरीबदास ( न्यू चंडीगढ़) , 13 Jun 2023

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार राज्य में खेल समर्थकी माहौल सृजन करने और पंजाब को खेलों में देश का नंबर एक राज्य बनाने के लिए जहां नई व्यापक और कारगार खेल नीति बना रही है वहीं आधुनिक के साथ-साथ  विरासती और रिवायती खेलों को भी प्रफुलित कर रही है। यह बात पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने आज यहां स्थित गुरुद्वारा ईशर प्रकाश रतवाड़ा साहिब में 8वीं पंजाब स्टेट गतका चैंपियनशिप का उद्घाटन करते हुए अपने संबोधन में कही। 

उन्होंने इस मौके मुकाबलों का आग़ाज़ भी करवाया। खेल मंत्री ने कहा कि गतका हमें गुरू साहिबानों जी की तरफ से विरसे में मिली मार्शल आर्ट खेल है जिसको अब राष्ट्रीय खेल में भी शामिल किया गया है। 

इससे गतका खेल के तौर पर और भी बुलदिंयों को छुऐगा। बीते समय में खेलो इंडिया गेमज़ में पंजाब के खिलाडिय़ों ने गतका में बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया और पंजाब की ओवर आल तमगा सूची में बड़ा योगदान डाला।

उन्होंने कहा कि खेल विभाग की ओर से इस मार्शल आर्ट खेल को और प्रफुलित करने के लिए हर संभव मदद की जाएगी। मीत हेयर ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य को खेल में फिर नंबर एक राज्य  बनाने के लिए प्रयास कर रही है। 

मुख्यमंत्री जी के निर्देशों पर कारगार नयी खेल नीति बनाई जा रही है जो राज्य में खेल सभ्याचार को प्रफुल्लित करेगी। खिलाडिय़ों को तैयारी के लिए कोच का प्रबंध करना, डाइट राशि बढाना, खिलाडिय़ों के लिए नकद इनाम के इलावा नौकरी देना, कोच को अवार्ड देना आदि प्रमुख विशेषताए होंगी।

खेल मंत्री ने कहा कि पंजाब की खेलों में अमीर विरासत रही है और पंजाब ने देश को बड़े खिलाड़ी दिए है जिनके आज तक रिकार्ड नहीं टूटे। पंजाब में हुनर की कमी नहीं बस सिफऱ् ज़रूरत है इस हुनर को तलाश कर तराशने की। 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पंजाब में खेल प्रति माहौल सृजन करने के साथ नौजवानी को खेल मैदानों की तरफ लेजाने के लिए प्रयास कर रही है। इससे पहले खेल मंत्री का स्वागत करते पंजाब गतका एसोसिएशन के प्रधान राजिंदर सिंह सोहल ने बताया कि 3 दिन चलने वाली 8वीं पंजाब स्टेट गतका चैंपियनशिप में लडक़े और लड़कियों के अंडर 14, 17, 19, 22, 25 और अंडर 28 वर्ग में करीब 800 खिलाड़ी भाग ले रहे है।

इस मौके रतवाड़ा साहिब ट्रस्ट के चेयरमैन बाबा लखवीर सिंह ने खिलाडिय़ों को आशीर्वाद दिया। इस मौके दविंदर सिंह जुगनी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Gurmeet Singh Meet Hayer , Meet Hayer , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Gatka

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD