Monday, 20 May 2024

 

 

खास खबरें महिलाओँ के सम्मान से कोई समझौता नहीं करती भाजपा : जय इंद्र कौर आम आदमी पार्टी ढाई सालों में एक भी वायदे को नहीं कर सकी पूरा : परनीत कौर यूटी के लिए कांग्रेस-आप के घोषणा पत्र ने दोनों पार्टियों के पंजाब विरोधी चेहरे को बेनकाब कर दिया: सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल की अगली सरकार नदियों के किनारे की जमीन पर खेती करने वाले सभी बार्डर वाले किसानों को जमीन का अधिकार देगी: सरदार सुखबीर सिंह बादल किसानों को धान उगाने के लिए नहीं जलाना पड़ेगा डीजल: मीत हेयर कांग्रेस सरकार आने पर पुरानी पेंशन स्कीम होगी बहाल : गुरजीत सिंह औजला राजा वड़िंग को गिल और आत्म नगर में मिला जोरदार समर्थन; कांग्रेस की उपलब्धियों को गिनाया पत्रकारों, युवाओं और महिलाओं के लिए कांग्रेस का बड़ा वादा : सप्पल की भारत के लिए साहसी योजना मैं प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि से आया हूं,चंडीगढ़ को जय श्रीराम मजीठा में कांग्रेस को मिला जबरदस्त प्यार पंजाब में कानून व्यवस्था जीरो,योगी से ट्रेनिंग लें भगवंत मान : डा. सुभाष शर्मा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही भारत विकसित हो सकता है:अरविंद खन्ना सी-विजिल ऐप पर प्राप्त 27 शिकायतों का सौ मिनट के भीतर निपटारा: डी.सी कांगड़ा हेमराज बैरवा अमृतसर से छीने एम्स को लाया जाएगा वापिस एलपीयू के फैशन स्टूडेंट ने गुड़गांव में लाइफस्टाइल वीक में अपना कलेक्शन प्रदर्शित किया जनता की ताकत को चुनौती दे रहे जय रामः सीएम सुखविन्दर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने नशा मुक्त भारत अभियान का किया शुभारम्भ चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव लड़े रवि सिंह अपनी टीम समेत आप में हुए शामिल बिकने और खरीदने वालों को सबक सिखायेगी जनताः सीएम सुखविन्दर सिंह सुक्खू दीपशिखा देशमुख ने युवा महिलाओं से मतदान करने का आग्रह किया: उनके विकास का एक सक्षक्त सन्देश हिना खान के साथ 'नामाकूल' पर काम करना रहा कूल और बवाल' साक्षी म्हाडोलकर

 

जबलपुर पहुंची प्रियंका गांधी वाड्रा ने नर्मदा में की आरती, भाजपा ने कहा चुनावी हिंदू

Priyanka Gandhi, Priyanka Gandhi Vadra, Uttar Pradesh, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee, Kamal Nath
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जबलपुर , 12 Jun 2023

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मध्यप्रदेश के जबलपुर प्रवास पर हैं। वे विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान का श्रीगणेश करने आई हैं। उन्होंने यहां नर्मदा नदी के तट पर पहुंचकर पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना और आरती की। भाजपा ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए प्रियंका गांधी को चुनावी हिंदू करार दिया है। 

राज्य में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और प्रियंका गांधी प्रचार का शंखनाद करने आई हैं। वह विमान से जबलपुर पहुंची और उसके बाद नर्मदा नदी के तट पर ग्वारीघाट पर पहुंच कर उन्होंने पूजा-अर्चना की और नर्मदा मैया की आरती की। इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ, सांसद विवेक तंखा सहित तमाम अन्य नेता मौजूद रहे। 

प्रियंका गांधी शहीद स्मारक में आयोजित जनसभा को भी संबोधित करने वाली हैं। राज्य सरकार के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने प्रियंका गांधी पर तंज कसा है और कहा है कि प्रियंका गांधी चुनावी हिंदू हैं जिन्हें चुनाव के समय मंदिर, गंगा और नर्मदा मैया की याद आती है। प्रदेश की जनता कांग्रेस के इस पाखंड को अच्छी तरह समझती है। 

मेरा यही कहना है कि संस्कारधानी की जगह किसी और शहर को चुन लेती, संस्कारधानी आ रही हैं और ऐसे लोगों के साथ मंच शेयर कर रही हैं जो महिलाओं को आइटम बोलते हैं कहीं टंच माल बोलते हैं। नर्मदा मैया और गंगा मैया की याद आपको चुनाव के समय ही आती है।

 

Tags: Priyanka Gandhi , Priyanka Gandhi Vadra , Uttar Pradesh , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee , Kamal Nath

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD