Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

विजीलैंस ब्यूरो द्वारा सहायक सब-इंस्पेक्टर 35,000 रुपए रिश्वत लेता काबू

Vigilance Bureau, Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Malerkotla Police, Malerkotla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मालेरकोटला , 09 Jun 2023

Last updated on: Jun 09, 2023, 00:00 IST

राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चल रही मुहिम के अंतर्गत पंजाब विजीलैंस ब्यूरो की तरफ से थाना सिटी-2 मालेरकोटला में तैनात सहायक सब-इंस्पेक्टर (ए. एस. आई.) दिलबर खान (नंबर 1479/संगरूर) को 35,000 रुपए रिश्वत लेते हुये काबू किया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पुलिस मुलाज़िम को मुहम्मद यामीन निवासी मोहल्ला मिलख, मालेरकोटला की शिकायत पर काबू किया गया है।

इस सम्बन्धी और जानकारी देते हुये उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो लुधियाना रेंज के आर्थिक अपराध विंग के पास पहुँच करके दोष लगाया कि उक्त पुलिस मुलाज़िम ने उससे रिश्तेदारों के झगड़े सम्बन्धी दर्ज केस में समझौता करवाने और हाई कोर्ट में केस रद्द करवाने के लिए बयान देने के बदले 45,000 रुपए रिश्वत की माँग की थी।

शिकायतकर्ता ने आगे बताया कि उक्त ए. एस. आई. रिश्वत की पहली किश्त के तौर पर 10, 000 रुपए पहले ही ले गया था। प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्राथमिक जांच के उपरांत विजीलैंस रेंज लुधियाना के आर्थिक अपराध विंग की टीम ने उक्त पुलिस मुलाज़िम को दो सरकारी गवाहों की हाज़िरी में शिकायतकर्ता से 35,000 रुपए रिश्वत लेते हुये मौके पर काबू कर लिया।

इस ए. एस. आई. के खिलाफ थाना विजीलैंस ब्यूरो आर्थिक अपराध शाखा लुधियाना रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है और मामले की आगे जांच जारी है।

 

Tags: Vigilance Bureau , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Malerkotla Police , Malerkotla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD