Tuesday, 03 October 2023

 

 

खास खबरें अनछुए पर्यटक स्थलों को सड़क सुविधा से जोड़ा जाएगा : केवल सिंह पठानिया दिव्यांगजन को हर संभव सुविधा प्रदान करने के लिए पंजाब सरकार वचनबद्ध : ब्रम शंकर जिंपा राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की शमा सिकंदर ने स्वच्छ भारत अभियान में शामिल होकर एक मिसाल पेश की सरूप रानी राजकीय महिला महाविद्यालय अमृतसर में स्वच्छ भारत अभियान मनाया केंद्र से मिले सहयोग पर राज्य सरकार द्वारा की जा रही राजनीति ठीक नहीं : जयराम ठाकुर पंजाब के सरकारी अस्पतालों में होंगी प्राईवेट अस्पतालों के समान सहूलतें ब्रम शंकर जिम्पा द्वारा पंजाब की 24 पंचायतों को ‘उत्तम पिंड’ का राज्य स्तरीय अवार्ड मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को उनके जन्म दिवस के अवसर पर श्रद्धा-सुमन भेंट किये मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गांधी जयंती पर नगर निगम शिमला को दिए चार गारबेज कॉम्पेक्टर्स एलपीयू द्वारा शारीरिक शिक्षा और स्पोर्ट्स के माध्यम से अच्छे स्वास्थ्य पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित मुख्य मंत्री के नेतृत्व में प्रदेश का हो रहा है सर्वांगीण विकास: ब्रम शंकर जिंपा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने पंजाब में स्वास्थ्य क्रांति के नये दौर की शुरुआत की पंजाब सरकार की पुरज़ोर कोशिशों से विश्व भर के अग्रणी उद्योगपति पंजाब का रुख करने लगे : भगवंत सिंह मान अकादमिक क्षेत्र को प्रो. वर्मा का योगदान कभी नहीं भुलाया जायेगा : भगवंत सिंह मान प्रदेश में शीघ्र ही कमांडो बल स्थापित होगा : सुखविंदर सिंह सुक्खू विधायक नीरज नैय्यर की माता की रस्म क्रिया में हुए शामिल मुख्यमंत्री शिवा प्रोजेक्ट के तहत 1300 करोड़ की राशि की जाएगी व्यय : जगत सिंह नेगी प्रदेश के पहले सबसे बड़े साइकलोथान इवेंट में होशियारपुर वासियों ने दिखाया जोश आम आदमी पार्टी का आरोप - चंडीगढ़ से पंजाब में रोज बड़ी मात्रा में शराब की तस्करी हो रही है निरंकारी मिशन द्वारा रक्त दान शिविर का आयोजन

 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कार प्रदान किए

Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, World Environment Day
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बिलासपुर , 05 Jun 2023

विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज पीटरहॉफ में आयोजित समोराह में पर्यावरण संरक्षण तथा सत्त विकास की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न संगठनों को पर्यावरण नेतृत्व पुरस्कार से सम्मानित किया। 

विजेताओं को प्रथम पुरस्कार के रूप में 50 हजार रुपये तथा द्वितीय पुरस्कार के रूप में 25 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई। विद्यालय श्रेणी में राजकीय प्राथमिक पाठशाला डगराहां, जिला बिलासपुर को प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बघेरी जिला सोलन को द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया। 

गैर सरकारी संगठन की श्रेणी में मैसर्ज क्रिच क्लीनिंग प्राइवेट लिमिटेड, जिला कुल्लू को प्रथम जबकि पर्यावरण सोसायटी नाहन, जिला सिरमौर और जैव विविधता पार्क भुलाह, जिला मंडी को संयुक्त रूप से द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया। उद्योग श्रेणी में मेसर्ज ल्यूमिनस पावर टेक प्राइवेट लिमिटेड, गगरेट, जिला ऊना ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया, जबकि मेसर्ज नेस्ले इंडिया लिमिटेड टाहलीवाल, जिला ऊना और मेसर्ज फेरमेंटा बायोटेक लिमिटेड, जिला मंडी को संयुक्त रूप से द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया। 

अस्पताल श्रेणी में नागरिक अस्पताल सुंदरनगर जिला मण्डी को प्रथम, जबकि नागरिक अस्पताल सरकाघाट जिला मण्डी ने द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया। व्यक्तिगत श्रेणी में प्रथम पुरस्कार जुब्बल जिला शिमला निवासी ओम प्रकाश शर्मा तथा द्वितीय पुरस्कार पंजेहटी जिला मंडी निवासी डॉ. तारा देवी को प्रदान किया गया। 

शहरी स्थानीय निकाय श्रेणी में प्रथम पुरस्कार नगर परिषद सुजानपुर, जिला हमीरपुर तथा द्वितीय पुरस्कार नगर पंचायत अर्की, जिला सोलन को प्रदान किया गया। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नारा लेखन, चित्रकला तथा निबंध लेखन के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया।

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , World Environment Day

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD