Tuesday, 03 October 2023

 

 

खास खबरें उपराज्यपाल ने श्रीनगर में कर्नाटक के प्रमुख लोक नृत्यों की प्रस्तुति वाले संस्कृति महोत्सव में भाग लिया शीतल नंदा ने लोअर रूपनगर में ‘‘व्योम‘‘ बाल विकास केंद्र का उद्घाटन किया उपराज्यपाल ने ‘कैशलेस पंचायत‘ का उद्घाटन किया, जम्मू-कश्मीर की ग्राम पंचायतों में लेनदेन हेतु भीम-यूपीआई मोड को अपनाया गया उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गांधी जयंती के केंद्र शासित प्रदेश स्तरीय समारोह को संबोधित किया, राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित की उपराज्यपाल ने श्रीनगर के नागरिक सचिवालय में महात्मा गांधी की प्रतिमा और चरखा स्थापना का अनावरण किया जिला सांबा में भूमिहीन पीएमएवाई-जी लाभार्थियों को भूमि आवंटन आदेश सौंपे गए डीडीसी अध्यक्ष, डीसी सलोनी राय ने उधमपुर में भूमिहीन पीएमएवाई-जी लाभार्थियों को पट्टा आदेश वितरित किए मंडलायुक्त जम्मू रमेश कुमार ने प्रेरणादायक यात्रा के अंतिम गंतव्य जम्मू में शांति यात्रा को हरी झंडी दिखाई उपायुक्त ने डोडा वन संभाग द्वारा आयोजित पर्यावरण रैली का नेतृत्व किया मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता ने सिडको बडगाम में भू-विज्ञान संग्रहालय का ई-उद्घाटन किया अनछुए पर्यटक स्थलों को सड़क सुविधा से जोड़ा जाएगा : केवल सिंह पठानिया दिव्यांगजन को हर संभव सुविधा प्रदान करने के लिए पंजाब सरकार वचनबद्ध : ब्रम शंकर जिंपा राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की शमा सिकंदर ने स्वच्छ भारत अभियान में शामिल होकर एक मिसाल पेश की सरूप रानी राजकीय महिला महाविद्यालय अमृतसर में स्वच्छ भारत अभियान मनाया केंद्र से मिले सहयोग पर राज्य सरकार द्वारा की जा रही राजनीति ठीक नहीं : जयराम ठाकुर पंजाब के सरकारी अस्पतालों में होंगी प्राईवेट अस्पतालों के समान सहूलतें ब्रम शंकर जिम्पा द्वारा पंजाब की 24 पंचायतों को ‘उत्तम पिंड’ का राज्य स्तरीय अवार्ड मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को उनके जन्म दिवस के अवसर पर श्रद्धा-सुमन भेंट किये मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गांधी जयंती पर नगर निगम शिमला को दिए चार गारबेज कॉम्पेक्टर्स एलपीयू द्वारा शारीरिक शिक्षा और स्पोर्ट्स के माध्यम से अच्छे स्वास्थ्य पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित

 

अनमोल गगन मान ने खरड़ शहर के विभिन्न वार्डों के लोगों की समस्याएं सुनीं

कहा, खरड़ शहर में जल्द ही किया जाएगा 5 सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण

Anmol Gagan Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

खरड़ , 03 Jun 2023

पंजाब के पर्यटन और सांस्कृतिक मामले, लेबर, निवेश प्रोत्साहन और आतिथ्य मंत्री अनमोल गगन मान ने शनिवार को खरड़ शहर के विभिन्न वार्डों के लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया। इसके इलावा शेष समस्याओं के समाधान के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए।

मंत्री द्वारा खरड़ शहर में तेजी से करवाए रहे विकास कार्यों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि खरड़ के लोगों की समस्याओं के समाधान और यहां के विकास के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की तरफ से काफी तेजी लाई गई है।

मंत्री ने कहा कि खरड़ शहर में बारिश के पानी की निकासी के पुख्ता इंतजाम किए गए है।

उन्होंने कहा कि खरड़ शहर को नहरी पानी मुहैया करवाने का प्रोजैक्ट जोरों से चल रहा है और बहुत जल्द खरड़ शहर के जोन ए में पानी की स्पलाई शुरू हो जाएगी।उन्होंने कहा कि खरड़ शहर में 5 सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने का काम जल्द शुरू होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि खरड़ शहर में 6 टयूबवैल  जोकि पिछले तीन साल से जेनरेटर से चल रहे है, इन टयूबवैल के लिए बिजली कुनैक्शन जारी कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि शहर के लिए और 6 नए टयूबवैल लगाने के टैंडर हो चुके है, जिसकी प्रक्रिया जल्द ही पूरी कर ली जाएगी। खरड़ शहर के सौंदर्यीकरण के लिए ओवर ब्रिज को सजाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खरड़ शहर की हरियाली बढ़ाने और इसे और खूबसूरत बनाने के लिए वन विभाग को लगभग 20 हजार फूलों के पौधे लगाने के निर्देश दिए गए है।

अनमोल गगन मान ने खरड़ के विकास में लोगों को अधिक से अधिक अपनी भूमिका निभाने की अपील की। उन्होंने लोगों से गुटबाजी से ऊपर उठकर विकास कार्यों पर नजर रखी जाए ताकि विकास कार्यों में कोई गड़बड़ी न हो और सभी विकास कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप हो सकें।

इस मौके पर एसडीएम खरड़ रविंदर सिंह, सीवरेज बोर्ड के एक्सियन पंकज शर्मा, खरड़ के कार्य साधक अधिकारी गुरदीप सिंह, चेयरमैन मार्केट कमेटी हाकम सिंह, एमसी राम सरूप शर्मा, विनीत जैन के इलावा लेबर को-आर्डिनेटर रघबीर सिंह, गुरमीत सिंह, करमजीत सिंह वालिया एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति विशेष रूप से उपस्थित थे ।

 

Tags: Anmol Gagan Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD