Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

एमपी संजीव अरोड़ा और एडीसी बैंस ने जीरो लिक्विड डिस्चार्ज सुनिश्चित करने के लिए आरती इंटरनेशनल लिमिटेड की सराहना की

Sanjeev Arora, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 02 Jun 2023

Last updated on: Jun 02, 2023, 00:00 IST

लुधियाना से `आप' सांसद (राज्यसभा) संजीव अरोड़ा ने अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) अमरजीत बैंस के साथ यहां नजदीक स्थित माछीवाड़ा में आरती इंटरनेशनल लिमिटेड (एआईएल) के परिसर का दौरा किया। इसका उद्देश्य पूरी तरह काम कर रहे जीरो लिक्विड डिस्चार्ज एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट देखना था, जिसमें 92 प्रतिशत पानी की रिकवरी होती है। 

इस मौके पर कंपनी के डायरेक्टर राजीव मित्तल भी मौजूद थे। अरोड़ा को यह प्लांट दिखाया गया और इसके बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। 

उन्हें बताया गया कि यह पंजाब भर में किसी भी औद्योगिक इकाई में मौजूद एकमात्र प्लांट है। इन प्लांट्स की क्षमता 2000 केएलडी (किलो लीटर प्रतिदिन) पानी ट्रीट करने की है। ट्रीट किये गए पानी का पुन: उपयोग किया जाता है।

कंपनी प्रबंधन ने ट्रीटमेंट से पहले और बाद में पानी के सैंपल दिखाए। इन नमूनों को देखकर और फैक्ट्री परिसर में इस ट्रीटमेंट प्लांट का दौरा करने के बाद अरोड़ा ने जीरो लिक्विड डिस्चार्ज सुनिश्चित करने के लिए आरती इंटरनेशनल लिमिटेड की सराहना की। 

वह इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने कहा कि पंजाब में प्रदूषण मुक्त वातावरण सुनिश्चित करने के लिए अन्य उद्योगों को भी ऐसे ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करने चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य भर में इस तरह के  एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट को बढ़ावा देना समय की मांग है। 

उन्होंने राज्य की अन्य औद्योगिक इकाइयों को मिनिमल लिक्विड डिस्चार्ज और जीरो लिक्विड डिस्चार्ज एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट का दौरा करने के लिए प्रेरित किया ताकि इससे प्रेरणा और मार्गदर्शन लेकर वे भी अपनी इकाइयों में भी इसे लगा सकें, जो कि राज्य के व्यापक हित में है। 

उन्होंने कहा कि जीरो लिक्विड डिस्चार्ज न केवल पृथ्वी को प्रदूषण से बचाता है बल्कि पानी की भी बचत करता है। उन्होंने कहा  कि पिछले कुछ वर्षों में राज्य में भूमिगत जल बेहद नीचे चला गया है। 

उन्होंने जोर देकर कहा कि पानी को अधिकतम स्तर पर बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाना चाहिए। ऐसी सुविधाएं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने में भी मदद करती हैं। अरोड़ा ने एआईएल के प्रबंधन और विशेष रूप से राजीव मित्तल एमडी की प्रदूषण नियंत्रण की देखभाल करने और स्वच्छ पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी को समझने के लिए सराहना की। 

एडीसी बैंस ने जिस तरह से प्रदूषित पानी को क्रिस्टल क्लियर और पुन: प्रयोज्य बनाने के लिए ट्रीट किया जा रहा था, उसकी प्रशंसा की। अरोड़ा को आरती इंटरनेशनल लिमिटेड (एआईएल) के बारे में भी जानकारी दी गई। 

उन्हें जानकारी दी गई कि एआईएल कॉटन, पॉलीस्टर कॉटन, विस्कोस और अन्य यर्न्स व फैब्रिक्स के निर्माण सुविधाओं के साथ एक वर्टिकली इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल कंपनी है। कंपनी को 1996 में 28000 स्पिंडल के साथ स्थापित किया गया था और धीरे-धीरे और लगातार विस्तार किया और भारत, स्विट्जरलैंड और जर्मनी के प्रसिद्ध मशीनरी आपूर्तिकर्ताओं के उपकरण के साथ अत्याधुनिक और प्रौद्योगिकी संयंत्र के साथ कताई उद्योग में एक वैश्विक खिलाड़ी के रूप में उभरी है।

वर्ष 2018 में कंपनी ने 30 टन प्रतिदिन की स्थापित क्षमता वाली निट फैब्रिक प्रोसेसिंग (बुनाई, रंगाई और छपाई) की अल्ट्रा-मॉडर्न यूनिट स्थापित करके निट प्रोसेसिंग में अपने परिचालन का और विस्तार किया। एआईएल लुधियाना स्थित आरती समूह का हिस्सा है, जिसकी आरती स्टील्स लिमिटेड (एएसएल) के माध्यम से लोहे और इस्पात के कारोबार में भी रुचि है, जो स्पंज आयरन, स्टील बिलेट/इंगोट्स, राउंडज़ और बार, स्टील के तार और फेरो मिश्र धातु बनाती है।

 

Tags: Sanjeev Arora , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD