Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू 20,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ सीनियर सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की बॉलीवुड के सुप्रसिद्ध लेखक जावेद अख्तर ने एलपीयू के मीडिया फेस्ट "एक्सप्रेशन-2024" में किया विद्यार्थियों को प्रेरित सी-विजिल के माध्यम से चुनावों पर नागरिकों की पैनी नज़र नागरिकों द्वारा डाला गया प्रत्येक वोट बेहतर कल के लिए आशा की नई किरण - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल आपकी सम्पत्ति और गाढ़ी कमाई सर्वे के नाम पर ज़ब्त करने की फ़िराक में है कांग्रेस और इंडी एलायंस: प्रेम कुमार धूमल स्विमिंग ही नहीं, एडवेंचरस एक्टिविटीज भी करना पसंद करती हैं नरगिस फाखरी सेफ स्कूल वाहन स्कीम के अंतर्गत जिले में 55 स्कूली बसों की चैकिंग कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार

 

स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने किया सिविल अस्पताल देहरा का निरीक्षण

बोले... प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं पर व्यय होंगे 3139 करोड़

Dr Dhani Ram Shandil, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 30 May 2023

प्रदेश में स्वास्थ्य संस्थानों को विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस करने के लिए सरकार चरणबद्ध तरीके से कार्य करेगी। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और नागरिकों को सुलभ और अत्याधुनिक व्यवस्थाएं उपलब्ध करवाने के लिए बजट में 3 हजार 139 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। जिला कांगड़ा के सिविल अस्पताल देहरा का दौरा कर स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने यह बात कही। 

उन्होंने देहरा अस्पताल का निरीक्षण कर यहां व्यवस्थाओं का जायजा लिया। स्वास्थ्य मंत्री ने इस मौके उपचाराधीन मरीजों से बात-चीत कर उनका कुशलक्षेम जाना। 

उन्होंने देहरा अस्पताल में सभी जरूरी सुविधाओं को उपलब्ध करवाने की प्रतिबद्धता जाहिर की। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि लोगों के उपचार में आ रही दिक्कतों और समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को बेहतर, सुगम और अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े बदलाव लाने के लिए कार्य कर रही है। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में सभी बड़े मेडिकल कॉलेज में रोबोटिक सर्जरी की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए 100 करोड़ रूपये व्यय किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक स्वास्थ्य संस्थान को ‘आदर्श स्वास्थ्य संस्थान’ के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां पर विशेषज्ञ डॉक्टरों सहित सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।

उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार सभी वर्गों के उत्थान के लिए कार्य कर रही ही। उन्होंने कहा कि आम जनमानस को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए सरकार प्रयासरत है। 

प्रदेश के स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों की सुविधा और बेहतर उपचार के लिये को निरंतर कार्य किया जा रहा है।

 

Tags: Dr Dhani Ram Shandil , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD