Sunday, 14 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

मलेशिया मास्टर्स : एच.एस. प्रणय फाइनल में, पी.वी. सिंधु सेमीफाइनल में बाहर

Sports News, Badminton, Badminton, Player, Malaysia Masters 2023 Badminton Championship
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुआलालम्पुर , 27 May 2023

Last updated on: May 27, 2023, 00:00 IST

शीर्ष भारतीय शटलर एच.एस. प्रणय मलेशिया मास्टर्स 2023 बैडमिंटन चैम्पियनशिप के पुरुष एकल फाइनल में पहुंच गए हैं जबकि हमवतन पी.वी. सिंधु का महिला एकल अभियान शनिवार को यहां सेमीफाइनल में हार के बाद समाप्त हो गया। दुनिया के नौवें नंबर के प्रणय को सेमीफाइनल मुकाबले में वाकओवर मिला जब इंडोनेशिया के क्रिस्टियन एडिनाटा ने पहले गेम के अंत में चोटिल होने के कारण नाम वापस ले लिया। यह उनका पहला मलेशिया मास्टर्स फाइनल होगा।

मलेशिया में शानदार फॉर्म में चल रहे 30 वर्षीय प्रणय ने सेमीफाइनल में पहुंचने के रास्ते में दुनिया के नंबर 6 चाउ तिएन चेन, मौजूदा ऑल इंग्लैंड चैंपियन ली शी फेंग और मैड्रिड मास्टर्स 2023 के विजेता केंटा निशिमोतो को हराया। भारतीय शटलर ने मैच के पहले सात अंक जीतकर अपने इरादे स्पष्ट कर दिए थे। हालांकि, वल्र्ड नंबर 57 एडिनाटा ने 15-15 पर स्कोर बराबर करने के लिए ठोस वापसी की।

प्रणय के 19-17 से आगे होने के कारण, क्रिश्चियन एडिनाटा को एक दुर्भाग्यपूर्ण चोट का सामना करना पड़ा और बीडब्ल्यूएफ वल्र्ड टूर सुपर 500 इवेंट में भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी को जीत सौंपते हुए मैच से बाहर होना पड़ा। रविवार को होने वाले खिताबी मुकाबले में प्रणय का सामना चीनी ताइपे के लिन चुन-यी और चीन के वेंग होंग यांग के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले के विजेता से होगा। 

पिछले साल जोनाथन क्रिस्टी से 2022 स्विस ओपन के निर्णायक मुकाबले में हारने के बाद प्रणय की यह पहली फाइनल उपस्थिति होगी। दूसरी ओर, दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधु महिला एकल सेमीफाइनल में एक अन्य इंडोनेशियाई, दुनिया की नंबर 9 ग्रेगोरिया मारिस्का तुनजुंग से 21-14, 21-17 से हार गईं।

विश्व नंबर 13 सिंधु पहले गेम के शुरूआती चरण में अधिक प्रभावशाली खिलाड़ी थीं और उन्होंने ब्रेक तक तीन अंकों की बढ़त ले ली। हालांकि, ग्रेगोरिया, जिन्होंने पिछले महीने मैड्रिड मास्टर्स फाइनल में सिंधु को हराया था, ने फिर से खेल शुरू होने के बाद एक या दो गियर ऊपर किए और मैच पर नियंत्रण कर लिया। इंडोनेशियाई खिलाड़ी ने अगले 16 में से 13 अंक जीतकर पहला गेम आसानी से जीत लिया।

मुकाबले में बने रहने के लिए जूझ रही सिंधु ने दूसरे गेम की अच्छी शुरूआत की। भारतीय खिलाड़ी 4-1 से आगे चल रही थी, लेकिन ग्रेगोरिया ने एक बार फिर अपने खेल में सुधार किया और भारतीय शटलर ग्रेगोरिया की तीव्रता का मुकाबला करने में विफल रही और उन्हें 40 मिनट में हार का सामना करना पड़ा। पीवी सिंधु पर तुनजुंग की यह लगातार दूसरी जीत थी। पिछले सात मुकाबले भारतीय खिलाड़ी ने जीते थे।

 

Tags: Sports News , Badminton , Badminton , Player , Malaysia Masters 2023 Badminton Championship

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD