Monday, 29 April 2024

 

 

खास खबरें जिस दिन केंद्र में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी, उस दिन भ्रष्टाचार बंद हो जाएगा- भगवंत मान कांग्रेस जन कल्याण में विश्वास करती है, न कि चुनिंदा लोगों को फायदा देने में: मनीष तिवारी राजा वडिंग ने व्यापारियों और उद्यमियों से की मुलाकात, उनकी दुर्दशा का समाधान खोजने का लिया संकल्प कांग्रेस में सक्रिय रहे जितेंद्र कुमार तोती अपने 100 समर्थकों सहित भाजपा में शामिल भाजपा की जनविरोधी और विभाजनकारी नीतियों का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस को वोट दें : गुरजीत सिंह औजला अरविंद केजरीवाल के जेल में रहने से दिल्ली के कई काम रूके, हाईकोर्ट की फटकार के बाद भी केजरीवाल मुख्यमंत्री पद से नहीं दे रहे अस्तीफा लोकसभा चुनाव में महिला वोटरों की होगी बड़ी भूमिकाः जयइंद्र कौर 4 जून को पूरा हो जाएगा मिशन 13-0, पंजाब की जनता नई कहानी लिखने को तैयार : भगवंत मान गुरजीत औजला की जीत की हैट्रिक के लिए पत्नी उतरी मैदान में पंजाब में आम आदमी पार्टी ने भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल को दिया बड़ा झटका एक बूथ-दस यूथ का नारा लेकर युवा करें चुनाव प्रचार: एन.के.शर्मा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) में तैनात हो गए दो मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO) मीट हेयर के चुनाव अभियान को जबरदस्त समर्थन मिला सांसद मनीष तिवारी ने श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र की यादों को किया ताजा किसानों को मुआवजा दिए बिना सड़क का टेंडर लगवा कर जमीन पर गैरकानूनी कब्जा करवाना चाहते हैं परनीत कौर और बलबीर सिंह : एन के शर्मा डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने टांडा रेल हैड व गोदाम का दौरा कर लिफ्टिंग मूवमेंट का किया निरीक्षण भाजपा के कार्यकाल में सिटी ब्यूटीफूल चंडीगढ़ में विकास के नए आयाम हुए स्थापित : महेंद्र भट्‌ट कांग्रेस का सनातन विरोधी चेहरा उजागर, प्रदेश में राम विरोधी को लड़ाया राज्यसभा चुनाव : राजीव बिन्दल वोट डालने से पहले काम व किरदार को देखे जनता:एन.के.शर्मा मैं लड़ेगा रिव्यू : आकाश प्रताप सिंह के मजबूत कंधो पर खड़ी एक मर्मस्पर्शी कहानी राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने पेंशनर कल्याण संघ की स्मारिका का विमोचन किया

 

कार्यकर्ताओं से दुर्व्यवहार करना दिग्विजय की पुरानी आदत : ज्योतिरादित्य सिंधिया

Jyotiraditya Scindia, Jyotiraditya Madhavrao Scindia, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भोपाल , 26 May 2023

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह द्वारा कांग्रेस के अल्पसंख्यक नेता को मंच से उतारने के मामले में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि कार्यकर्ताओं से दुर्व्यवहार करना उनकी पुरानी आदत है।

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने बुरहानपुर की कांग्रेस की बैठक के घटनाक्रम के वीडियो को टैग करते हुए लिखा, अपनी पार्टी के ही नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ षडयंत्रकारी तरीके से पेश आने व दुर्व्यवहार करने की दिग्विजय सिंह की पुरानी आदत रही है। उन्हें लगता है सभी उनके इशारे पर रिमोट की तरह काम करेंगे। राजासाहेब दिग्विजय, अहंकार त्यागें, लोगों को अपनाना और सम्मान देना सीखें।

ज्ञात हो कि दिग्विजय सिंह इन दिनों उन विधानसभा सीटों का दौरा कर रहे हैं जहां कांग्रेस लगातार हार रही है। इसी क्रम में वे बुधवार को बुरहानपुर पहुंचे और वहां के इंदिरा कॉलोनी स्थित ऑडिटोरियम में बैठक बुलाई गई। इस बैठक में तय व्यवस्था के अनुसार वर्तमान विधायक, पूर्व विधायक, जिला अध्यक्ष और महिला प्रमुख को मंच पर बैठना था। 

इसी दौरान ग्रामीण कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष और पार्षद अबरार भी मंच पर पहुंच गए। इस पर दिग्विजय सिंह ने मंच से ही उनसे सवाल पूछा कि यह कौन है, क्या यह युवक कांग्रेस के हैं। इस पर अल्पसंख्यक नेता के बारे में बताया गया तो दिग्विजय सिंह ने कहा कि आप यहां न बैठे मंच के सामने बैठ जाएं। 

इस पर अल्पसंख्यक नेता यह कहते हुए नीचे उतरे कि आपको अल्पसंख्यकों की जरूरत नहीं है, इस पर दिग्विजय सिंह काफी गुस्सा हुए और यहां तक कह दिया आप यहां से चले जाइए ऐसे लोगों की जरूरत नहीं है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो के लेकर भाजपा की ओर से लगातार दिग्विजय सिंह पर हमले बोले जा रहे है। उसी क्रम में अब सिंधिया ने सिंह पर हमला बोला है।

 

Tags: Jyotiraditya Scindia , Jyotiraditya Madhavrao Scindia , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD