Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने नागर विमानन मंत्रालय और सीआईआई द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित अंतर्राष्ट्रीय एयरोस्पेस सम्मेलन का उद्घाटन किया

Jyotiraditya M Scindia inaugurates International Aerospace Conference jointly organized by MoCA and CII

Jyotiraditya Scindia, Jyotiraditya Madhavrao Scindia, BJP, Bharatiya Janata Party, Gwalior, Madhya Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ग्वालियर (मध्य प्रदेश) , 01 Sep 2023

Last updated on: Sep 01, 2023, 00:00 IST

केंद्रीय नागर विमानन और इस्पात मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने आज 'अंतर्राष्ट्रीय एयरोस्पेस सम्मेलन: समावेशी वैश्विक मूल्य श्रृंखलाओं की ओर बढ़ते कदम' का उद्घाटन किया। इसका आयोजन संयुक्त रूप से नागर विमानन मंत्रालय और भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा 1 और 2 सितंबर 2023 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में किया जा रहा है।

अंतर्राष्ट्रीय एयरोस्पेस सम्मेलन जी20 और बी20 प्राथमिकता के तहत एयरोस्पेस क्षेत्र में एक जी20 पहल है, जो वैश्विक व्यापार और निवेश के लिए समावेशी वैश्विक मूल्य श्रृंखला विकसित करने पर केंद्रित है। इसका उद्देश्य जी20 देशों के बीच व्यापार और निवेश को बढ़ावा देना और मजबूत करना है।

अपने उद्घाटन भाषण में, श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने कहा कि अब समय आ गया है कि वैश्विक एयरोस्पेस उद्योग के दिग्गज खुद भारत में काम करें। उन्होंने इसके कई कारण भी बताए:

ए) बुनियादी ढांचे का विकास: नौ साल पहले भारतीय नागर विमानन क्षेत्र में केवल 74 हवाई अड्डे थे, जबकि अब यह हेलीपोर्ट और जल हवाई अड्डों सहित 148 हवाई अड्डों तक पहुंच गया है। साथ ही, सरकार आने वाले तीन से पांच वर्षों में इस संख्या को दो सौ से ऊपर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है;

बी) विमानों की उपलब्धता: पहले 2014 में 400 विमान थे, अब यह संख्या लगभग 700 तक पहुंच गई है और लगभग 1000 और विमान खरीद की प्रक्रिया में हैं;

सी) इकोसिस्टम का विकास: एयर इंडिया के विनिवेश से देश में नागर विमानन उद्योग में बदलाव आया है। यह बदलाव केवल यात्रियों अथवा केवल हवाई अड्डों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि एमआरओ और विनिर्माण क्षेत्र के साथ-साथ कार्गो के लिए भी लागू है। एयर इंडिया और इंडिगो द्वारा दिए गए विमानों के भारी ऑर्डर और आकाश एयर जैसे नए भागीदारों का उदय भारतीय नागर विमानन उद्योग में हो रहे बदलावों का एक और उदाहरण है;

डी) क्षेत्रीय कनेक्टिविटी पर जोर: उड़ान ने देश में 4 नई क्षेत्रीय एयरलाइनों को जन्म दिया है। हम दशकों से जिस हब और कनेक्टिविटी नेटवर्क की बात कर रहे हैं, वह आज भारत में एक वास्तविकता है।

ग्वालियर शहर में विमानन अवसंरचना के बारे में श्री सिंधिया ने आश्वासन दिया कि ग्वालियर हवाई अड्डे के नए एकीकृत घरेलू टर्मिनल का विकास पंद्रह महीने के सबसे कम रिकॉर्ड समय के भीतर पूरा किया जाएगा। उन्होंने भारत में एयरोस्पेस विनिर्माण के समग्र विकास के लिए सरकार से अधिक और लगातार समर्थन का भी आश्वासन दिया।

गणमान्य व्यक्तियों के साथ बातचीत के दौरान, नागर विमानन मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में, हम वृद्धिशील होने के बजाय अपने दृष्टिकोण में ऐतिहासिक होने में विश्वास करते हैं और यह नागर विमानन क्षेत्र के लिए भी सच है, जहां ड्रोन नीति और उत्पादन को उदार बनाया गया है। ड्रोन और उसके घटकों के लिए लिंक्ड प्रोत्साहन योजना, डिजीयात्रा का कार्यान्वयन, नए एमआरओ दिशानिर्देश और अंतिम मील कनेक्टिविटी के लिए हेलीकॉप्टर- ने इस क्षेत्र को अपने ग्राहकों के लिए और अधिक सुलभ बना दिया है।

सम्मेलन में, दिग्गजों के पैनल वैश्विक मूल्य श्रृंखलाओं से संबंधित कई मुद्दों और उन्हें सर्व-समावेशी बनाने के तरीके पर चर्चा करेंगे। सम्मेलन में निम्नलिखित मुद्दों पर पांच सत्र शामिल हैं:

डिजाइन और मजबूत एयरोस्पेस विनिर्माण में वैश्विक मूल्य श्रृंखलाओं का निर्माण: एमएसएमई का महत्व

एकीकृत वैश्विक एमआरओ सेवाएं

एविएशन में महिलाएं: फायरसाइड चैट

एयरोस्पेस और विमानन क्षेत्र में उन्नत प्रौद्योगिकियां: कौशल में बदलाव

एयरोस्पेस विनिर्माण में नई ऊंचाइयों तक पहुंच

पिछले कुछ दशकों में, वैश्विक मूल्य श्रृंखलाओं में भारी वृद्धि हुई है, जिसने वैश्विक अर्थव्यवस्था को बदल दिया है। इन वर्षों में, जीवीसी ने विकास के इंजन के रूप में काम किया है और आर्थिक विकास, तकनीकी नवाचार और रोजगार सृजन को प्रेरित किया है। यह आयोजन वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला द्वारा पेश की जाने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए भारत को तैयार करने में और योगदान देगा।

 

Tags: Jyotiraditya Scindia , Jyotiraditya Madhavrao Scindia , BJP , Bharatiya Janata Party , Gwalior , Madhya Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD