Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ

 

कांगड़ा के विकास के लिए मोमबत्ती की रोशनी में भी करूंगा बैठकः मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

रात आठ बजे विद्युत आपूर्ति बाधित होंने के बावजूद मुख्यमंत्री अधिकारियों के साथ मिनी सचिवालय में करते रहे बैठक

Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, Chander Kumar, Kewal Singh Pathania, Sudhir Sharma
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 25 May 2023

Last updated on: May 25, 2023, 00:00 IST

व्यवस्था परिवर्तन के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही सुक्खू सरकार की नई सोच कांगड़ा प्रवास के दौरान भी देखने को मिली। कांगड़ा जिला के प्रवास के दूसरे दिन चली समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने कुछ प्रस्तावित परियोजना स्थलों का निरीक्षण किया। 

उन्होंने नरवाणा में बायो-डाइवर्सिटी पार्क का देर शाम निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों के साथ मिनी सचिवालय धर्मशाला में बैठक निर्धारित की। अधिकारियों ने उन्हें अवगत करवाया कि तकनीकी खराबी के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित है और इसे बहाल करने में समय लग सकता है। 

जिस पर ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि जिला कांगड़ा के विकास के लिए मोमबत्ती की रोशनी में भी बैठक करनी पड़े तो अवश्य करूंगा। नरवाणा बायो-डाइवर्सिटी पार्क का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री रात करीब आठ बजे मिनी सचिवालय धर्मशाला पहुंचे और विभिन्न परियोजनाओं के संबंध में वन विभाग तथा पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। 

लगभग डेढ़ घंटे चली इस बैठक में उन्होंने एशियन डवलेपमेंट बैंक (एडीबी) से वित्त पोषित विभिन्न पर्यटन परियोजनाओं की जानकारी मांगी और कहा कि इन सभी परियोजनाओं को कार्यान्वित करनें के लिए सरकार उचित निर्णय लेगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वह विकास कार्यों के प्रति अपने दृष्टिकोण में बदलाव लाएं तथा जनता की सुविधा तथा राज्य के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य करें। 

विकास योजनाओं में तेजी लाएं और उनका लाभ आम लोगों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पांच जून को शिमला में दोबारा इस विषय पर समीक्षा बैठक करेंगे। मुख्यमंत्री ने दोहराया कि वह सत्ता सुख के लिए नहीं आए हैं, बल्कि व्यवस्था परिवर्तन के लिए आए हैं। सरकार हर विभाग के कार्य में गुणवत्ता सुनिश्चित करने को प्रतिबद्ध है, ताकि प्रदेश के आम लोगों को समुचित लाभ मिल सके।

बैठक में कृषि मंत्री चंद्र कुमार, हिमाचल प्रदेश पर्यटन बोर्ड के अध्यक्ष आर एस बाली, विधायक सुधीर शर्मा, केवल सिंह पठानिया, मलेंद्र राजन, देवेंद्र भुट्टो, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (सूचना प्रौद्योगिकी एवं नवाचार) गोकुल बुटेल, जिला कांगड़ा कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष अजय महाजन, उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , Chander Kumar , Kewal Singh Pathania , Sudhir Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD