Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

बॉलीवुड में करण जौहर के 25 साल पूरे, कल जन्मदिन के मौके पर रिलीज होगा 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का फर्स्ट लुक

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Karan Johar, Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani, Ranveer Singh, Alia Bhatt, Kuch Kuch Hota Hai, Kabhi Khushi Kabhie Gham, My Name Is Khan, Ae Dil Hai Mushkil
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 24 May 2023

Last updated on: May 24, 2023, 00:00 IST

करण जौहर गुरुवार को अपना 51वां जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे। हिंदी सिनेमा में उन्हें 25 साल पूरे हो गए है। उन्होंने रणवीर सिंह और आलिया भट्ट अभिनीत अपकमिंग फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की एक झलक साझा की। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में 25 साल पूरे करने के पर करण ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट की। 

इस वीडियो में 'कभी खुशी कभी गम', 'कुछ कुछ होता है', 'माय नेम इज खान' से लेकर 'ऐ दिल है मुश्किल' जैसी फिल्म के साथ करण की झलक नजर आ रही है। क्लिप में करण ने कहा, प्यार अपने संघर्षो और चुनौतियों के साथ आता है, लेकिन यह दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास है। एक फिल्मकार के रूप में जब मैं 25 साल के सफर को पीछे मुड़कर देखता हूं, तो मैं बहुत खुशी महसूस करता हूं। 

मेरा सफर प्यार, दोस्ती और परिवार की कहानियों को साझा करने के एक छोटे से प्रयास के रूप में शुरू हुआ। लेकिन जैसे-जैसे आप में से हर एक ने इन कहानियों और किरदारों को अपनाया, मैंने हर दिन प्यार का एक नया अर्थ पाया। इंडस्ट्री में मेरे 25 साल पूरे होने पर, आपके इस प्यार ने एक नई कहानी, नई प्रेम कहानी को पंख दिए हैं, एक ऐसी कहानी जो प्यार को उसकी सुंदरता और भव्यता के साथ मनाती है।

एक फिल्म जिसे मैं आपके साथ साझा करने के लिए इतने लंबे समय से इंतजार कर रहा था, आखिरकार यह तैयार है। आप उन फिल्मों में देखें जहां हम परिवार, प्यार और बहुत कुछ मनाते हैं। एक वीडियो में 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के सेट पर आलिया करण के साथ हंसती नजर आ रही हैं।

उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया: 25 साल मैंने निर्देशक की कुर्सी संभाली, ऐसे में मेरे पास आभार जताने के अलावा कुछ नहीं है। इस दौरान मैंने सीखा, मैं बड़ा हुआ, रोया, हंसा और लाइफ को खुलकर जीया। कल मेरे दिल का एक और टुकड़ा आपके सामने होगा। मैं इससे ज्यादा खुश कभी नहीं हो सकता क्योंकि कल मैं आप सभी के साथ अपना बर्थडे भी सेलिब्रेट करूंगा।इस कहानी को मैंने जिस प्रेम के साथ लिखा है, कल उसी प्रेम के साथ मिलते हैं। 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का फस्र्ट लुक कल आउट होगा और फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरो में रिलीज होगी।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Karan Johar , Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani , Ranveer Singh , Alia Bhatt , Kuch Kuch Hota Hai , Kabhi Khushi Kabhie Gham , My Name Is Khan , Ae Dil Hai Mushkil

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD