Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिला में ढ़गवार दूध प्रसंस्करण संयंत्र के लिए 250 करोड़ रुपये की घोषणा की

Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 24 May 2023

Last updated on: May 24, 2023, 00:00 IST

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिला के ढ़गवार में दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इस केन्द्र में सुविधाओं के स्तरोन्ययन के लिए 250 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। सरकार ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए पशुपालकों से दूध एकत्र करने और दूध के उत्पादों को विक्रय करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके दृष्टिगत प्रदेश सरकार ‘हिम-गंगा’ योजना शुरू करने जा रही है, जिसका उद्देश्य राज्य में दूध आधारित अर्थव्यवस्था विकसित करना है।

‘हिम-गंगा’ योजना के तहत पशुपालकों को दूध व दूध के उत्पादों का उचित मूल्य वास्तविक लागत के आधार पर प्राप्त होगा और दूध की खरीद, प्रसंस्करण और विपणन प्रणालियों की गुणवत्ता और दक्षता बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे। सरकार दुग्ध उत्पादकों विशेष तौर पर समाज के कमजोर वर्गों को क्षेत्रीय और मौसमी कीमतों में उतार-चढ़ाव से भी बचाएगी।

‘हिम-गंगा’ योजना के लिए 500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है और इसे अन्य क्षेत्रों में विस्तार करने से पहले पायलट आधार पर किसानों को जोड़कर शुरू किया जाएगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि दूध उत्पादकों की आय बढ़ाने के लिए आवश्यकता के अनुसार दूध उत्पादक सहकारिता समितियां गठित की जाएंगी, जो दूध तथा इससे संबंधित उत्पादों का प्रभावी विपणन सुनिश्चित करेंगी। 

हिम गंगा योजना की सफलता के लिए नए दूग्ध प्रसंस्करण संयंत्रों की स्थापना तथा वर्तमान संयंत्रों के स्तरोन्ययन आवश्यक है। इस उद्देश्य के लिए चरणबद्ध तरीके से आवश्यक अधोसंरचना तथा आपूर्ति प्रणाली विकसित की जाएगी।कृषि मंत्री प्रोफेसर चन्द्र कुमार ने नवीन सोच के साथ ग्रामीण आर्थिकी में सुधार के लिए किए गए मुख्यमंत्री के प्रयासों की सराहना की। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने गाय का दूध 80 रुपये प्रति लीटर तथा भैंस का दूध 100 रुपये प्रति लीटर की दर से खरीदने की गारंटी दी है जो हिमाचल प्रदेश में भावी दूग्ध क्रांति में सहायक सिद्ध होगी।स्थानीय विधायक सुधीर शर्मा ने धगवार दूध संयंत्र के विस्तार के लिए कार्य योजना बनाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

इसके उपरान्त, मुख्यमंत्री ने नरवाणा में जैव-विविधता पार्क का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल, विधायक केवल सिंह पठानिया, हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आर.एस.बाली, कृषि विकास बैंक के अध्यक्ष संजय चौहान, हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष विशाल चम्बियाल तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे। 

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD