Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

सक्रियता, मानवीय-दृष्टिकोण एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के साथ कार्य करें अधिकारी : मुकेश अग्निहोत्री

उप मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा और परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित

Mukesh Agnihotri, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 24 May 2023

Last updated on: May 24, 2023, 00:00 IST

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में आज यहां सड़क सुरक्षा और परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।उप मुख्यमंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी अधिकारी सक्रियता, मानवीय दृष्टिकोण एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएं ताकि आम जन को इसका लाभ मिल सके।

उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों से प्रवेश करने वाली अनाधिकृत बसों पर सरकार जल्द ही कानून ला कर नियंत्रण करने जा रही है। इसके तहत उन बसों पर दैनिक 5 हजार, प्रति सप्ताह 25 हजार, महीने का 75 हजार और सालाना 9 लाख रुपए शुल्क वसूलने का प्रावधान किया जायेगा।  शुल्क के माध्यम से प्रदेश को सालाना लगभग 10 करोड़ रुपए की आय प्राप्त होगी।

उन्होंने अधिकारियों को प्रदेश में बिना पंजीकरण सरकारी गाड़ियों को छोड़कर अन्य सभी गाड़ियों पर लगी हुई प्लेट्स को भी हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रदेश में जेसीबी, पोकलेन एवं इसके अतिरिक्त अन्य भारी मशीनरी के पंजीकरण की जांच करने के निर्देश भी दिये ताकि प्रदेश में बिना कर दिए बिना कोई भी मशीन या गाड़ी कार्य न कर सके।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर वर्ष बेहतर प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग में वित्त वर्ष 2023 -24 में राजस्व प्राप्तियों के तय लक्ष्य को लगभग 15 प्रतिशत पूर्ण किया जा चुका है और जल्द ही तय लक्ष्य प्राप्त कर लिया जायेगा।उन्होंने कहा कि प्रदेश में वाहनों के विशेष फैंसी नंबर जारी करने के लिए संशोधित ई ऑक्शन प्रणाली 29 मई से पूरे प्रदेश में लागू की जाएंगी।

इससे पूर्व प्रारंभिक तौर पर संशोधित ई ऑक्शन प्रणाली को बैजनाथ और शिमला प्राधिकरण में शुरू की गई थी। सफल परीक्षण के उपरांत यह प्रणाली पूरे प्रदेश में शुरू की जा रही है।उन्होंने बताया कि प्रदेश में 327 नंबर फैंसी नंबर को ई ऑक्शन प्रणाली के लिए चिन्हित किया गया है, जिसकी दर 10 हजार से एक लाख रुपए तक निर्धारित की गई है।इस अवसर पर वाहनों पर लगने वाले कर पर भी विस्तृत चर्चा की गई।

उन्होंने कहा कि मोटर वाहन निरीक्षक को अब चालान करने का अधिकार प्रदान किया जायेगा, जिस से वह वाहनों के निरीक्षण के साथ उनके चालान भी कर सकेंगे।उन्होंने कहा कि इस समय प्रदेश में 21 लाख 51 हजार वाहन पंजीकृत है। परिवहन के क्षेत्र में 3 लाख से अधिक एवं 18 लाख से अधिक गैर परिवहन के क्षेत्र में पंजीकृत हैं। प्रदेश में अब तक 15 लाख 12 हजार लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस बनाए जा चुके है।

उन्होंने कहा कि बद्दी में 16 करोड़ रुपए की लागत से वाहन फिटनेस के लिए निरीक्षण और प्रमाणन केंद्र स्थापित किया जा रहा है जिसका निर्माण कार्य लगभग 60 प्रतिशत पूर्ण किया जा चुका है।बैठक में सड़क सुरक्षा और इससे संबंधित विभिन्न समितियों के बारे में भी विस्तृत चर्चा की गई।उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से समय-समय पर जागरूकता आयोजन करने के निर्देश दिए।  

उन्होंने कहा कि विभिन्न एजेंसियों ने 147 ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए थे जिसमं से परिवहन विभाग ने 117 ब्लैक स्पॉट को ठीक कर दिया है तथा 30 अन्य को ठीक करने की प्रक्रिया जारी है ।उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा सेल स्थापित होने के बाद दुर्घटनाओं में कमी दर्ज की गई है।बैठक में सचिव परिवहन विभाग आरडी नज़ीम, निदेशक परिवहन अनुपम कश्यप, समस्त क्षेत्रीय प्रबंधक अधिकारी, मोटर वाहन निरीक्षक एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Mukesh Agnihotri , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD