Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की बॉलीवुड के सुप्रसिद्ध लेखक जावेद अख्तर ने एलपीयू के मीडिया फेस्ट "एक्सप्रेशन-2024" में किया विद्यार्थियों को प्रेरित सी-विजिल के माध्यम से चुनावों पर नागरिकों की पैनी नज़र नागरिकों द्वारा डाला गया प्रत्येक वोट बेहतर कल के लिए आशा की नई किरण - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल आपकी सम्पत्ति और गाढ़ी कमाई सर्वे के नाम पर ज़ब्त करने की फ़िराक में है कांग्रेस और इंडी एलायंस: प्रेम कुमार धूमल स्विमिंग ही नहीं, एडवेंचरस एक्टिविटीज भी करना पसंद करती हैं नरगिस फाखरी सेफ स्कूल वाहन स्कीम के अंतर्गत जिले में 55 स्कूली बसों की चैकिंग कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू

 

राजीव गांधी की दूरदर्शी सोच के कारण समाज में आया सकारात्मक परिवर्तन : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू

मुख्यमंत्री ने ‘राजीव गांधी-21वीं सदी के दूरदर्शी’ प्रदर्शनी का शुभारंभ किया

Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 21 May 2023

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की 33वीं पुण्यतिथि पर शिमला के गेयटी थियेटर में ‘राजीव गांधी-21वीं सदी के दूरदर्शी’ प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने छात्र दिनों को याद करते हुए कहा कि भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एन.एस.यू.आई.) के माध्यम से राजीव गांधी के साथ अपने जुड़ाव का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी के सहयोग से ही वे एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष बने।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजीव गांधी के प्रधानमंत्री के रूप में कार्यकाल के दौरान एनएसयूआई के एक प्रतिनिधिमंडल की मांग पर युवाओं को 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार प्राप्त हुआ। यह राजीव गांधी के प्रधानमंत्री के रूप में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि थी।ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कंप्यूटर क्रांति और सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में देश को अग्रणी बनाने के लिए राजीव गांधी के योगदान और उनका दृष्टिकोण भी स्मरणीय है।

उन्होंने महिला सशक्तिकरण के लिए राजीव गांधी के योगदान व प्रतिबद्धता और पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने वाले संवैधानिक संशोधन का उल्लेख भी किया। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी की इन नीतियों के कारण ही समाज में सकारात्मक बदलाव आया है। हाल के हुए चुनावों में बड़ी संख्या में महिलाएं निर्वाचित हुई हैं। 

उन्होंने कहा कि 30 वर्षों के बाद पंचायती राज संस्थाओं में लगभग 58 प्रतिशत सीटें महिला उम्मीदवारों ने जीती हैं, जबकि शिमला नगर निगम चुनाव में 34 में से 21 महिलाएं निर्वाचित हुई हैं।उन्होंने सभी से राजीव गांधी के जीवन और समाज में उनके योगदान से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन राजीव गांधी के योगदान और भारत की प्रगति के लिए उनके दृष्टिकोण को याद करने का अवसर है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजीव गांधी एक विलक्षण व इतिहास में महत्वपूर्ण छाप छोड़ने वाले व्यक्तित्व हैं। उन्होंने राजीव गांधी की विरासत के दस्तावेजीकरण और संरक्षण के महत्त्व पर बल दिया।इस अवसर पर राजीव गांधी के जीवन और समाज के लिए उनके योगदान पर आधारित एक वृत्तचित्र भी प्रदर्शित किया गया।मुख्यमंत्री ने राजीव गांधी को पुष्पांजलि भी अर्पित की।कार्यक्रम के दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लक्कड़ बाजार के विद्यार्थियों ने अपनी बचत से मुख्यमंत्री सुख-आश्रय कोष के लिए 5500 रुपये का चेक मुख्यमंत्री को भेंट किया।

कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्षा प्रतिभा सिंह, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, विधायक हरीश जनारथा, नंद लाल और सुदर्शन बबलू, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान और उप-महापौर उमा कौशल, ओएसडी रितेश कपरेट, राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष देवेंद्र श्याम, प्रधान सचिव भरत खेड़ा, निदेशक सूचना एवं जन संपर्क किरण भड़ाना और अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD