Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मुख्यमंत्री ने जालंधर निवासियों के साथ किया वायदा निभाया, जालंधर-आदमपुर-होशियारपुर सड़क का निर्माण कार्य शुरू

13.74 करोड़ रुपए की लागत के साथ शुरू हुआ सड़क का निर्माण कार्य सितम्बर तक होगा मुकम्मल

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Sushil Kumar Rinku
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

आदमपुर (जालंधर) , 17 May 2023

Last updated on: May 17, 2023, 00:00 IST

लोगों को बड़ी राहत देते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लंबे समय से लटक रहा जालंधर- आदमपुर-होशियारपुर सड़क का निर्माण कार्य आज शुरू करवाया और इस प्रोजैक्ट पर 13.74 करोड़ की लागत आयेगी।इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि जिले के लोगों के लिए आज का दिन ‘ऐतिहासिक दिन’ है क्योंकि इस प्रोजैक्ट के मुकम्मल होने से लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी। 

उन्होंने इस प्रोजैक्ट को पूरा करना राज्य सरकार की मुख्य प्राथमिकता है क्योंकि इससे जालंधर शहर से होशियारपुर जाने वाले लोगों और माता चिंतपुरनी के पवित्र स्थान के दर्शन के लिए जाने वालों और अन्य स्थानों पर पहुंचने वाले राहगीरों को बहुत बड़ी सुविधा मिलेगी। भगवंत मान ने कहा कि यह प्रोजैक्ट मुकम्मल होने से इस क्षेत्र में व्यापार और उद्योग को भी उपयुक्त बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट तौर पर कहा कि इस सड़क का काम शुरू होना राज्य सरकार की लोगों के साथ किये वादे को पूरा करने के प्रति गंभीरता को दर्शाता है। उन्होंने चाहे जालंधर से नये सांसद सुशील कुमार रिंकू का शपथ उठाना अभी बाकी है परन्तु सड़क का काम शुरू भी हो चुका है। भगवंत मान ने कहा कि सड़क का निर्माण सितम्बर तक मुकम्मल कर लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने लोगों की सुविधा के लिए अपना वायदा पूरा किया है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इस सड़क के निर्माण के लिए गुणवत्ता को यकीनी बनाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सड़क के निर्माण कार्य को पूरा करते समय उच्च गुणवत्ता के मानक की पालना की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस कार्य को निर्धारित समय में पूरा करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जायेगी। भगवंत मान ने कहा कि वह स्वयं भी इस प्रोजैक्ट की प्रगति का जायज़ा लेते रहेंगे जिससे काम को समय पर पूरा किया जा सके।

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Sushil Kumar Rinku

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD