Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

जालंधर से नवनिर्वाचित सांसद सुशील कुमार रिंकू ने अरविंद केजरीवाल से मुलाकात कर जनसेवा का मंत्र लिया

रविवार को सांसद सुशील रिंकू को साथ लेकर "आप" के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के निवास पर पहुंचे पंजाब के सीएम भगवंत मान

Arvind Kejriwal, Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Sushil Kumar Rinku
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़/नई दिल्ली , 14 May 2023

Last updated on: May 14, 2023, 00:00 IST

जालंधर संसदीय सीट पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद नवनिर्वाचित सांसद सुशील कुमार रिंकू ने पंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ रविवार सुबह "आप" के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से उनके निवास पर आकर मुलाकात की और पंजाब की जनता का सेवा करने का आशीर्वाद लिया। 

"आप" के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बैठक कर सांसद सुशील कुमार रिंकू को पंजाब और वहां की जनता के विकास के मुद्दों को संसद में मजबूती के साथ उठाने के निर्देश दिए। बैठक के बाद नवनिर्वाचित सांसद सुशील कुमार रिंकू ने कहा कि जालंधर में कई फ्लाईओवर और सड़क प्रोजेट रुके हुए हैं। 

आदमपुर एयरपोर्ट बंद पड़ा है और इंडस्ट्री के भी कई मुद्दे हैं। मैं सभी मुद्दों को संसद में मजबूती के साथ उठाऊंगा। इस दौरान राज्यसभा सदस्य संजय सिंह और अशोक मित्तल भी मौजूद रहे।गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू ने जालंधर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बड़ी जीत दर्ज की है। शनिवार को आए चुनाव परिणाम में आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को उसी के गढ़ में शिकस्त दी है।

उधर, रविवार सुबह पंजाब के सीएम सरदार भगवंत मान के साथ नवनिर्वाचित सांसद सुशील कुमार रिंकू नई दिल्ली पहुंचे और "आप" के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की। इस दौरान "आप" के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बैठक कर पंजाब और देश के प्रमुख मुद्दों पर संसद में उठाने को लेकर चर्चा की। 

बैठक के उपरांत सांसद सुशील कुमार रिंकू ने कहा कि मेरे लिए पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी का आशीर्वाद ही काफी है। जालंधर के लोगों ने भारी जन समर्थन देकर हमें जिताया है। इसके लिए मैं अरविंद केजरीवाल जी का धन्यवाद करने और उनका आशीर्वाद लेने आया हूं। आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब में पिछले एक साल में जो काम किए हैं, उनकी वजह से जालंधर के लोगों ने आम आदमी पार्टी को अपना भारी जन समर्थन दिया है।

उन्होंने कहा कि जालंधर लोकसभा क्षेत्र के अंदर कई सारे फ्लाईओवर का काम रुका हुआ है, कई सड़को के प्रोजेक्ट रुके हैं, जालंधर के अंदर बंद आदमपुर एयरपोर्ट को शुरू करवाना है। इसके अलावा इंडस्ट्री के भी ढेर सारे मसले हैं। इस सब मुद्दों को संसद में मजबूती से उठाएंगे। 

मैं जालंधर समेत पूरे पंजाब के लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि सीएम सरदार भगवंत मान ने जो वादे किए हैं, वो सारे वादे पूरे करेंगे। सारे वादों को अमलीजामा पहनाने के लिए योजना बनाने का काम जल्द शुरू किया जायेगा। उन्होंने कहा कि हम अपना रोडमैप सिर्फ 11 महीने के शेष कार्यकाल को लेकर नहीं चल रहे हैं, बल्कि उसके बाद के अगले 5 साल का रोड मैप भी लेकर चल रहे हैं।

आम आदमी पार्टी के लिए जालंधर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव कई मायनों में अहम है। आम आदमी पार्टी ने पंजाब में पिछले साल 92 सीट जीतकर सरकार बनाई थी। तब आम आदमी पार्टी की जबरदस्त लहर थी। जालंधर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत 9 विधानसभाएं आती हैं। 

उस जबरदस्त लहर में भी "आप" ने 9 में से केवल 4 विधानसभा सीट ही जीत पाई थी और 5 सीटें कांग्रेस के पास चली गईं थीं। वहीं, एक साल बाद जालंधर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में शनिवार को जब परिणाम आया तो वो चौका देने वाला था। इन एक साल के दौरान "आप" सरकार द्वारा पंजाब के अंदर किए गए जनहित के कार्यों की बदौलत 9 विधानसभा में से 7 में आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज हैं। 

केवल जालंधर सेंट्रल और नॉर्थ की सीटों पर "आप" थोड़ा पीछे रह गई है। वहीं, पिछले साल विधानसभा के चुनाव में "आप" को पूरे पंजाब के अंदर 42 फ़ीसदी मत मिले थे,  लेकिन जालंधर में सिर्फ 28 फ़ीसदी वोट  मिले थे जो उपचुनाव में बढ़कर 34 फ़ीसदी हो गया है। 

पिछली बार विधानसभा चुनाव में चार विधानसभा सीट शाहकोट, आदमपुर, फिल्लौर और जालंधर नॉर्थ पर "आप" तीसरे नंबर पर थी। लेकिन उपचुनाव में इन 4 में से 3 सीटों पर "अप" को जीत मिली है और एक सीट पर दूसरे स्थान पर रही है। 2019 के लोकसभा चुनाव में जालंधर सीट पर केवल "आप" को केवल 2.5 प्रतिशत वोट ही मिले थे लेकिन इस उपचुनाव में 34 फ़ीसदी वोट मिले हैं।

 

Tags: Arvind Kejriwal , Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Sushil Kumar Rinku

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD