Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व

 

डॉ. बलबीर सिंह द्वारा जसविन्दर भल्ला और बाल मुकन्द शर्मा का मिलेट्स पर गाया गीत लॉन्च

स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पतालों के आहार और मिड-डे-मील में मोटे अनाज को शामिल करने का प्रस्ताव भी दिया

Dr. Balbir Singh, Patiala, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Jaswinder Bhalla, Bal Mukand Sharma, Food and Drug Administration Punjab, Vivek Pratap Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 12 May 2023

Last updated on: May 12, 2023, 00:00 IST

पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने आज प्रसिद्ध कलाकारों जसविन्दर भल्ला और बाल मुकन्द शर्मा का मिलेट्स पर गाया गीत लॉन्च किया। यह गीत रिलीज़ करना सरकार की चल रही ‘ईट राइट’  मुहिम का हिस्सा था, जोकि फूड एंड ड्रग ऐडमिनिस्ट्रेशन पंजाब द्वारा चलाई जा रही है।  

यहाँ पंजाब भवन में करवाए गए गीत लॉन्च समारोह को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के पंजाब को सेहतमंद बनाने के सपने को साकार करने के लिए मिड-डे-मील और अस्पताल आहार में मिलेट्स ( मोटा अनाज जैसे बाजरा, ज्वार, कंगनी, कोदरा) को शामिल करने का प्रस्ताव दिया।  

डॉ. बलबीर सिंह, जो प्रीवैंटिव हैल्थ के हक में हैं, ने कहा कि मोटा अनाज खाना न केवल हमारे लिए एक अच्छा विकल्प है, बल्कि यह पर्यावरण के अनुकूल भी है, इसलिए मोटे अनाज को आहार का हिस्सा बनाने के लिए जागरूकता की ज़रूरत है। इसके अलावा विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने वर्ष 2023 को ईयर ऑफ द मिलेट्स घोषित किया है।  

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की इस अनूठी जागरूकता पहल की सराहना करते हुए कहा कि इसके ज़रिये लाखों लोग मोटे अनाज के फ़ायदों संबंधी अवगत होंगे।उन्होंने गीत में काम करने वाले सभी टीम सदस्यों की भी प्रशंसा की, जिनमें नामवर कलाकार जसविन्दर भल्ला, बाल मुकन्द शर्मा, गीतकार डॉ. केवल अरोड़ा, निर्देशक नीर सिंह ढिल्लों और निर्माता शामिल हैं।  

बलबीर सिंह ने अपनी जड़ों से जुडऩे की ज़रूरत पर ज़ोर देते हुए कहा कि हमारे बुज़ुर्ग बाजरा, ज्वार और कंगनी को अपनी मुख्य ख़ुराक के तौर पर खाते थे और वह आज की पीढ़ी के मुकाबले बहुत ज़्यादा सेहतमंद होते थे। इसलिए हम सभी को सेहतमंद रहने के लिए अपने रिवायती खाने-पीने की आदतों को अपनाना चाहिए।  

मंत्री ने अधिकारियों को मोटे अनाज के फ़ायदों के बारे में लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ इसकी खेती को प्रोत्साहित करने के लिए गाँवों में मेले लगाने के भी निर्देश दिए।उन्होंने खेती विरासत मंच के प्रयासों की भी सराहना की, जो पिछले दो दशकों से जैविक कृषि और मोटे अनाज को प्रोत्साहित कर रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सरकार द्वारा उनकी सेवाएँ भी ली जाएँगी।  

कलाकारों जसविन्दर भल्ला और बाल मुकन्द शर्मा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान का ऐसे सामाजिक जागरूकता प्रयासों के लिए धन्यवाद किया, जोकि पंजाब को सेहतमंद और खुशहाल राज्य बनाने के लिए यकीनी तौर पर सहायक सिद्ध होगा।उन्होंने लोगों को इस गीत को देखने और सुनने एवं इस गीत के द्वारा दिए संदेश को अपने जीवन में अपनाने की अपील करते हुए भविष्य में भी पंजाब सरकार के ऐसे नेक सामाजिक प्रयासों का हिस्सा बनने का भरोसा दिया।  

प्रमुख सचिव स्वास्थ्य विवेक प्रताप सिंह ने कहा कि रिवायती भोजन को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए, जो पुराने समय से हमारी संस्कृति का हिस्सा रहा है।इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के फूड एंड ड्रग विंग, जन शिक्षा एवं मीडिया विंग के अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Dr. Balbir Singh , Patiala , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Jaswinder Bhalla , Bal Mukand Sharma , Food and Drug Administration Punjab , Vivek Pratap Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD