Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मुलाना सीएचसी में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का औचक निरीक्षण, खाली अस्पताल देख भड़के विज, आवाज लगाकर स्टाफ को पुकारा, गैर हाजिर मिले पांच कर्मचारी सस्पेंड

सीएचसी में डॉक्टरों एवं स्टाफ का हाजिरी रजिस्टर चैक किया, दो महिला स्टाफ सहित पांच कर्मचारी गैर हाजिर, स्टाफ को लगाई फटकार

Anil Vij, Haryana, Ambala, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana,Yamunanagar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

यमुनानगर , 11 May 2023

Last updated on: May 11, 2023, 00:00 IST

हरियाणा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री अनिल विज ने यमुनानगर में मुकुंद लाल नागरिक अस्पताल के उद्धाटन समारोह से लौटते हुए आज दोपहर मुलाना सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) में औचक निरीक्षण किया। सीएचसी में दाखिल होते ही स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को डॉक्टर एवं स्टाफ नदारद मिला जिससे वह खफा हो गए और जोर से आवाजें तक लगाकर उन्होंने स्टाफ को कई बार पुकारा।  

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने डॉक्टरों एवं स्टाफ का हाजिरी रजिस्टर मौके पर ही मंगवाकर चैक किया और गैर हाजिर पाए गए दो महिला कर्मचारियों सहित कुल पांच कर्मचारियों को सस्पेंड करने के निर्देश दिए। औचक निरीक्षण के दौरान एमपीएचडब्ल्यू अनीता रानी, एमपीएचडब्ल्यू बोती देवी, आरकेएसके काउंसलर विजय कुमार, एमपीएचएस सतबीर सिंह और क्लर्क पव कुमार ड्यूटी से गैर हाजिर मिले जिन्हें सस्पेंड करने के निर्देश स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज द्वारा दिए गए। वहीं मंत्री ने खाली सीएचसी देख डॉक्टरों एवं अन्य स्टाफ को भी फटकार लगाई। उन्होंने सीएचसी खाली होने को लेकर स्टाफ से सवाल भी किए।

सीएचसी में हर वार्ड में जाकर निरीक्षण किया स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने दोपहर एकाएक मुलाना सीएचसी में छापा मारा। जैसे ही वह सीएचसी में दाखिल हुए तो जनरल वार्ड एवं स्टाफ अपनी कुर्सी से नदारद मिला। इस पर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने स्टाफ को आवाजें लाकर पूछा कि “है कोई स्टाफ अस्पताल में”। कुछ ही क्षणों बाद मौके पर डॉक्टर पहुंचे जिन्होंने स्वास्थ्य मंत्री से बातचीत की। इस दौरान मंत्री विज ने उन्हें स्टाफ के गैर हाजिर होने पर जवाब-तलब किया और हाजिरी रजिस्टर लाने को कहा।

स्वास्थ्य मंत्री ने मरीजों से पूछा “डॉक्टरों ने कितने बजे चैक किया”

सीएचसी में छापे के दौरान स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने जनरल वार्ड में जाकर वहां दाखिल मरीजों से बातचीत की। उन्होंने मरीजों से पूछा कि “क्या उन्हें चैक करने के लिए डॉक्टर आए, कितने बजे डॉक्टरों ने उन्हें चैक किया”। इसके उपरांत स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल में अलग-अलग कक्षों में जाकर डॉक्टरों एवं स्टाफ की उपस्थिति को चैक किया। इस दौरान स्टाफ अपनी सीटों से गैर हाजिर मिला जिसे लेकर मंत्री अनिल विज खफा हुए।

हाजिरी रजिस्टर चैक किया, डॉक्टरों व स्टाफ की जानकारी मिली

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने अस्पताल में निरीक्षण के उपरांत डॉक्टरों का हाजिरी रजिस्टर चैक किया और हर डॉक्टर का नाम पुकारकर उनकी उपस्थिति को चैक किया। इसके बाद उन्होंने स्टाफ का रजिस्टर मंगवाया और नाम पुकारकर स्टाफ की हाजिरी चैक की। इस दौरान पांच कर्मचारी नदारद मिले जिन्हें सस्पेंड करने के निर्देश दिए गए।

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Ambala , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Yamunanagar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD