Wednesday, 24 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

शुभमन गिल स्पिनर्स को पढ़ने में मास्टर हैं : हरभजन सिंह

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, IPL 2023, #IPL2023, Indian Premier League 2023, Harbhajan Singh, Shubman Gill
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अहमदाबाद , 02 May 2023

आईपीएल तालिका में शीर्ष पर चल रहा गुजरात टाइटंस अपने घरेलू नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सबसे नीचे चल रही टीम दिल्ली कैपिटल्स की मंगलवार को मेजबानी करेगा। हार्दिक पांड्या के नेतृत्व वाली गुजरात टीम लगातार यह साबित कर रही है कि वह आईपीएल में एक ताकत क्यों है।

गुजरात की सबसे बड़ी ताकत यह है कि वह किसी एक खिलाड़ी पर निर्भर नहीं है। हालांकि युवा ओपनर शुभमन गिल अपनी टीम को अच्छी शुरूआत दे रहे हैं जो इस फॉर्मेट में किसी भी टीम के लिए जरूरी है।युवा भारतीय ओपनर अपने लगातार प्रदर्शन से सभी तरफ से तारीफें बटोर रहा है।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने जोर देकर कहा कि पंजाब का यह क्रिकेटर लम्बे समय तक सभी फॉर्मेट में भारतीय क्रिकेट की सेवा करेगा।स्टार स्पोर्ट्स क्रिकेट लाइव पर हरभजन ने कहा, "अगले कुछ वर्षों में सभी निगाहें शुभमन गिल पर होंगी। वह क्रिकेट बॉल के परफेक्ट टाइमर दिखाई देते हैं। 

वह बड़ी पारियां खेलेंगे और सभी फॉर्मेट में भारत के लिए खेलेंगे। आईपीएल में गुजरात टाइटंस के लिए प्रदर्शन ने उन्हें काफी आत्मविश्वास दिया होगा।"पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने कहा कि गिल जिस तरह स्पिनरों पर जवाबी प्रहार करते हैं, वह उन्हें विशेष खिलाड़ी बनाता है

उन्होंने कहा, "जब स्पिनर आक्रमण पर आते हैं तो शुभमन गिल विकेट पर टिके रहते हैं और यह गुजरात के लिए अच्छा है। वह स्पिनरों को अच्छे से पढ़ते हैं और अनावश्यक खतरा नहीं उठाते।"संजय मांजरेकर के आकलन का समर्थन करते हुए हरभजन ने स्पिनरों के खिलाफ उनकी मास्टरी को सराहा।

हरभजन ने आगे कहा, "गिल स्पिनरों के खिलाफ सहज रहते हैं। वह इस कला के मास्टर हैं, यदि स्पिनर गिल को बाहर निकलने के लिए मजबूर करते हैं तो भी उनका ध्यान नहीं भटकता। वह अपना समय लेते हैं और अपनी शैली में खेलते हैं।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , IPL 2023 , #IPL2023 , Indian Premier League 2023 , Harbhajan Singh , Shubman Gill

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD