Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

मैड्रिड ओपन: सितसिपास अंतिम 16 में, फ्रिट्ज ने गारिन को हराया

Sports News, Tennis, Tennis Player, Madrid Open, Stefanos Tsitsipas, Sebastian Baez, Cristian Garin, Taylor Fritz
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मैड्रिड , 02 May 2023

Last updated on: May 02, 2023, 00:00 IST

डोमिनिक थिएम को तीसरे सेट के टाई ब्रेक में हराकर मैड्रिड ओपन में अपने अभियान की शानदार शुरूआत करने वाले यूनान के स्टेफानोस सितसिपास ने सेबेस्टियन बाएज के खिलाफ महत्वपूर्ण मौकों पर अंक बटोरते हुए जीत हासिल की और अंतिम 16 में जगह बना ली।

सितसिपास ने 7-5, 3-6, 6-3 से जीत हासिल की और इस सत्र में क्ले कोर्ट पर अपना रिकॉर्ड 8-2 पहुंचा दिया। सितसिपास का अगला मुकाबला बेर्नाबे जपाटा मिराल्स से होगा जिन्होंने क्वालीफायर रोमन सफिउलीन को 6-3, 3-6, 6-3 से पराजित किया।यूनानी खिलाड़ी यदि इस सप्ताह एटीपी मास्टर्स 1000 खिताब जीत लेते हैं तो वह विश्व रैंकिंग में तीसरे नंबर पर पहुंच जाएंगे और विश्व के नंबर एक खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच से 1000 अंकों के करीब पहुंच जाएंगे।

यह उनकी सत्र की पहली ट्रॉफी होगी। उन्हें ऑस्ट्रेलियन ओपन और पिछले सप्ताह बार्सिलोना के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था।अन्य बड़े मुकाबले में क्ले कोर्ट पर अपने पहले खिताब की तलाश में लगे टेलर फ्रिट्ज ने क्रिस्टियन गारिन को तीसरे राउंड में सोमवार को 6-1 7-6(4) से हराया।

अमेरिका के फ्रिट्ज 2023 में खेले अपने सभी आठ एटीपी टूर इवेंट्स के क्वार्टरफाइनल में पहुंचे हैं।मोंटे- कार्लो के सेमीफाइनलिस्ट फ्रिट्ज का अगला मुकाबला चीन के झांग झीझेन से होगा।

 

Tags: Sports News , Tennis , Tennis Player , Madrid Open , Stefanos Tsitsipas , Sebastian Baez , Cristian Garin , Taylor Fritz

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD