Saturday, 27 April 2024

 

 

खास खबरें माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू 20,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ सीनियर सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की

 

आम आदमी पार्टी ने मज़दूर दिवस पर देश के विकास में मजदूरों के योगदान को बताया महत्वपूर्ण

'आप' सरकार सूबे के मज़दूरों के उत्थान के लिए कर रही कार्य, लागू कर रही जनहितैषी नीतियां : हरभजन सिंह ईटीओ

Harbhajan Singh ETO, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जलंधर , 01 May 2023

आम आदमी पार्टी ने देश और सूबे के विकास में अहम योगदान डालने वाले मज़दूरों को मज़दूर दिवस के अवसर पर बधाई दी है। सोमवार को जलंधर में आप के वरिष्ठ नेता और केबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने एक पत्रकार सम्मेलन के दौरान कहा कि किसी भी देश और सूबे का मज़दूर वर्ग वहां के विकास का एक अहम हिस्सा होता है। इस बातचीत के दौरान उनके साथ जालंधर पश्चिम से आप विधायक शीतल अंगुरल भी मौजूद थे।

'आप' नेता ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान यहां के मज़दूरों के उत्थान और भलाई के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। मान सरकार सूबे में मज़दूर वर्ग के उत्थान के लिए विभिन्न स्कीमें लागू कर रही है। उन्होंने कहा कि देश के संविधान निर्माता डॉ बीआर अंबेडकर ने भी सविधान में मज़दूरों को तरजीह दी है और उन्होंने अपने समय के दौरान भी मजदूरों के लिए संघर्ष किए। 

'आप' सरकार भी अम्बेडकर की सोच को आगे बढ़ाते हुए पंजाब में मज़दूरों की भलाई के लिए कार्य कर रही है। ईटीओ ने बताया कि जहां पिछली सरकार के समय वर्ष 2021-22 में सूबे के मज़दूरों की रजिस्ट्रेशन 16905 थी, वहीं 'आप' सरकार ने 22-23 में इसे बढ़ाकर 50637 कर दिया। 

उन्होंने कहा कि जब तक मजदूर वर्ग संगठित क्षेत्र में नहीं आएगा, तब तक उन्हें सरकार की ओर से दिए जाने वाले सभी लाभ और अन्य सुविधाएं नहीं मिल पाएंगी। उन्होंने आगे बताया कि पिछली सरकार के समय 2021-22 में मज़दूरों की भलाई को लेकर सिर्फ 33 करोड़ 15 लाख रुपए रखे गए थे। जबकि मान सरकार ने तीन गुना बढ़ाकर 102 करोड 65 लाख रूपये सूबे के मजदूरों के खाते में डाले और खर्च किये गए। 

इसके अलावा मज़दूरों की रजिस्ट्रेशन के लिए पिछले एक साल में सूबे में विभिन्न स्थानों पर 933 कैंप लगाए गए। मज़दूरों का उनके कार्यस्थल पर जाकर रजिस्ट्रेशन किया गया ताकि रजिस्ट्रेशन में पारदर्शिता रखी जा सके और असल मज़दूरों का रजिस्ट्रेशन किया जा सके।  कैबिनेट मंत्री ईटीओ ने एनसीईआरटी पाठ्यक्रम से भारतीय किसान यूनियन(बीकेयू) को हटाने को लेकर अफ़सोस ज़ाहिर किया और कहा कि किसानो द्वारा कृषि कानूनों के विरोध में किये गए विरोध प्रदर्शन के कारण एनसीआरटी से यह हटाया गया है। 

उन्होंने कहा कि हमारी पीढ़ी को किसानों और मजदूरों की ओर से अपने हकों के लिए की गई लड़ाई के बारे में जानकारी होनी चाहिए। एनसीआरटी का यह कदम बेहद निंदनीय है। 'उन्होंने कहा 'आप' सरकार की गरंटी के तहत सूबे के लोगो को 600 यूनिट बिजली मुफ्त दी जा रही है, जिससे पंजाब के लगभग 90 फीसदी लोगों के बिजली के बिल ज़ीरो आ रहे है। इसमें ज्यादातर लोग गरीब और मज़दूर तबके के ही हैं। 

उन्होंने कहा कि जब तक मज़दूरों के घर में रोशनी नहीं होगी, तब तक उनकी जिंदगी में भी रोशनी संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि पंजाब कैबिनेट में बीते दिनों एक फैसला लिया गया कि कुदरती आपदा के दौरान खराब हुई फसल को लेकर दिए जाने वाले मुआवज़े के साथ साथ वहां काम करने वाले मजदूरों को भी कुछ माली सहायता दी जाए। 

इसके लिए सरकार ने मुआवज़ा राशि की दस फीसदी राशि मजदूरों के लिए तय की है।

 

Tags: Harbhajan Singh ETO , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD