Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

विजय शंकर के तूफानी अर्धशतक से गुजरात चोटी पर

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, IPL 2023, #IPL2023, Kolkata Knight Riders, Gujarat Titans, KKR Vs GT, Vijay Shankar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलकाता , 29 Apr 2023

Last updated on: Apr 29, 2023, 00:00 IST

आलराउंडर विजय शंकर (नाबाद 51) के आतिशी अर्धशतक से पिछले चैंपियन गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को शनिवार को ईडन गार्डन में सात विकेट से हराकर आठ मैचों में अपनी छठी जीत हासिल की और 12 अंकों के साथ तालिका में चोटी पर पहुंच गए।कोलकाता नाईट राइडर्स ने सात विकेट पर 179 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया लेकिन विजय की आतिशी बल्लेबाजी से कोलकाता ने 17.5 ओवर में तीन विकेट पर 180 रन बनाकर जीत अपने नाम की। मैच विजयी पारी खेलने वाले विजय ने मात्र 24 गेंदों पर नाबाद 51 रन में दो चौके और पांच छक्के लगाए।

गुजरात ने रिवर्स मैच में कोलकाता से ऐतिहासिक हार का बदला ले लिया है। एक समय जब ऋद्धिमान साहा जल्दी आउट हुए और हार्दिक पांड्या के बल्ले पर सही से गेंद आ नहीं रही थी तो यह लक्ष्य मुश्किल लग रहा था। खासकर, कोलकाता के पास स्पिन तिकड़ी है। लेकिन सच यह है कि गुजरात के गेंदबाजों ने कोलकाता के बल्लेबाजों को हाथ खोलने नहीं दिया था और इस आईपीएल में 180 का लक्ष्य कभी भी बड़ा नहीं माना जा सकता।

लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात ने 41 रन की शुरूआत की। रिद्धिमान साहा 10 रन बनाकर रसल की गेंद पर आउट हुए। शुभमन गिल और हार्दिक पांड्या ने दूसरे विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी की। पांड्या 20 गेंदों में 26 रन बनाकर हर्षित राणा की गेंद पर पगबाधा हुए। पांड्या ने अपनी पारी में दो चौके और एक छक्का लगाया। गिल अपने अर्धशतक से मात्र एक रन दूर थे लेकिन सुनील नारायण की गेंद पर रसल के हाथों लपके गए। गिल ने 35 गेंदों पर 49 रन में आठ चौके लगाए।

गुजरात ने तीसरा विकेट 93 के स्कोर पर गंवाया लेकिन इसके बाद विजय शंकर और डेविड मिलर ने 87 रन की मैच विजयी अविजित साझेदारी की और इस दौरान जबरदस्त छक्के लगाए। मिलर ने 18 गेंदों पर नाबाद 32 रन में दो चौके और दो छक्के लगाए।कोलकाता को नौ मैचों में छठी हार का सामना करना पड़ा और वह तालिका में सातवें स्थान पर है।

इससे पहले मैच में टॉस के बाद बारिश होने के कारण शुरूआत में विलम्ब हुआ और मैच 4.15 बजे जाकर शुरू हो पाया लेकिन ओवरों की संख्या में कोई कटौती नहीं की गयी। गुजरात ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी। रहमानउल्लाह गुरबाज ने मात्र 39 गेंदों पर पांच चौकों और सात छक्कों की मदद से 81 रन की विस्फोटक पारी खेली।

कोलकाता की शुरूआत अच्छी नहीं रही थी। एक तरफ टीम में वापस आ रहे गुरबाज तेजी से रन बना रहे थे, तो वहीं दूसरी ओर उन्हें पर्याप्त सहयोग नहीं मिल रहा था। नारायण जगदीशन (19), वेंकटेश अय्यर (11) और रिंकू सिंह (19) को शुरूआत भी मिली लेकिन वे उसे बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाए। हालांकि अंत में आंद्रे रसल (34) ने कुछ बड़े शॉट लगाए और अपनी टीम को 150 के पार पहुंचाया। रसल ने 19 गेंदों की अपनी पारी में दो चौके और तीन छक्के लगाए। शार्दुल ठाकुर को तीसरे नंबर पर भेजा गया लेकिन वह खाता खोले बिना आउट हो गए।

गुजरात की ओर से मोहम्मद शमी, जोश लिटिल और नूर अहमद ने बेहतरीन गेंदबाजी की और कोलकाता के बल्लेबाजों को बांधे रखने के साथ-साथ विकेट भी चटकाए। हालांकि राशिद खान के लिए यह खराब दिन रहा और वह चार ओवर में 54 रन दे गए। शमी ने 33 रन पर तीन, जोश लिटिल ने 25 रन पर दो और नूर अहमद ने 21 रन पर दो विकेट लिए।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , IPL 2023 , #IPL2023 , Kolkata Knight Riders , Gujarat Titans , KKR Vs GT , Vijay Shankar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD