Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

बुल्लेया सिंगर अमित मिश्रा की आवाज़ में गीत रिकॉर्डिंग के साथ फ़िल्म "देसी लव" का मुहूर्त

Music, Entertainment, Mumbai, Singer, Song, Mumbai News, Bollywood, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Desi Love, Desi Love Movie, Bulleya, Amit Mishra
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 29 Apr 2023

Last updated on: Apr 29, 2023, 00:00 IST

बॉलीवुड में इन दिनों कंटेंट बेस्ड फिल्मों का दौर है इसलिए नए निर्माता निर्देशक नया प्रयोग करने से नहीं हिचकचा रहे हैं। पिछले दिनों मुंबई के अंधेरी में स्थित एशिया म्युज़िक विज़न रिकॉर्डिंग स्टूडियो में एक हिंदी फिल्म "देसी लव" का मुहूर्त किया गया। निर्देशक संतोष सागर की इस फिल्म के टाइटल सॉन्ग को "ऐ दिल है मुश्किल" के सुपरहिट गीत "बुल्लेया" को गाने वाले सिंगर अमित मिश्रा ने आवाज़ दी। 

संगीतकार गुफी और गीतकार मंजर बलियावी हैं। सागर मूवीज़ प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बन रही फिल्म देसी लव के क्रिएटिव डायरेक्टर जयशंकर त्रिपाठी हैं। फ़िल्म की कहानी सुभाष चन्द्र सिंह ने लिखी है जबकि पटकथा व संवाद ऋषि आज़ाद द्वारा लिखित हैं। सह निर्माता मुकेश शंकर, जयशंकर त्रिपाठी और अर्चना सागर हैं। 

लखनऊ से मिस्टर कुणाल (LP) फ़िल्म की शूटिंग में सहयोग कर रहे हैं। फिल्म के लॉन्च के समय ऐक्टर जयशंकर त्रिपाठी, टीवी एक्टर कुणाल वर्मा और श्रुति प्रकाश, निर्माता, डायरेक्टर और कलाकारों के साथ पूरी टीम मौजूद थी।सिंगर अमित मिश्रा ने कहा कि मुझे यह गीत गाकर काफी अच्छा लगा। 

देसी लव के निर्देशक संतोष सागर को बहुत बधाई और फ़िल्म के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं। गुफी ने बहुत अच्छा संगीत दिया है, उनके साथ मैं पहले भी गा चुका हूं। यह सॉन्ग एक पार्टी नंबर है, इसके लिरिक्स अच्छे हैं, कम्पोज़िशन कमाल की है। संतोष सागर के प्रोडक्शन हाउस के लिए मेरी ओर से बहुत सारी शुभकामनाएं। 

फ़िल्म के निर्देशक संतोष सागर ने बताया कि देसी लव की कहानी हमारे देश की सभ्यता संस्कृति से जुड़ी हुई है। गांव के लोग शहर आते हैं और शहर के लोग गांव जाते हैं, देखा जाए तो गांव और शहर में कहीं गहरा सम्बंध है। इसी कल्चर को हमने कॉमेडी जॉनर में दिखाने का प्रयास किया है। 

उम्मीद है कि पिक्चर सभी को पसन्द आएगी। देसी लव फिल्म के निर्माण के लिए जिनका बहुत ही अच्छा सहयोग मिल रहा है ओ हैं फिल्म के सह निर्माता मुकेश शंकर जी जयशंकर जी अवं अर्चना सागर, और डीवोपी वीरेंद्र्र ललित, आर्ट डायरेक्टर के के दास हैं।संतोष सागर ने आगे कहा कि फ़िल्म में अमित मिश्रा ने गाने को बहुत ही बढ़िया अंदाज में गाया है, हमारी कोशिश होगी कि इस गाने को फ़िल्म में हम उसी भव्य रूप से फिल्माएं और दिखाएं। 

इस प्रोजेक्ट में हमारे क्रिएटिव डायरेक्टर जयशंकर त्रिपाठी जो उत्तरप्रदेश के जौनपुर जिले से हैं का बहुत बड़ा सहयोग रहा है, वह एक किरदार भी निभा रहे हैं।गुफी ने कहा कि फ़िल्म की कहानी उत्तरप्रदेश की है और चूंकि मैं और सिंगर अमित मिश्रा भी यूपी से हैं, इसलिए इस गाने को सिचुएशन के अनुसार ढालने में हमें मजा आया। इसके अलावा फिल्म में एक क्लासिकल सॉन्ग और एक आइटम गीत भी है।

फ़िल्म के क्रिएटिव डायरेक्टर जयशंकर त्रिपाठी ने बताया कि मुझे इस फ़िल्म का स्टोरी आईडिया इतना प्यारा लगा कि मैंने महसूस किया कि यह फ़िल्म बननी चाहिए। संतोष सागर इस सब्जेक्ट को बखुबी हैंडल करेंगे। उत्तरप्रदेश में इसकी शूटिंग के लिए हमने सभी तैयारी कर ली है और फ़िल्म के कलाकारों सहित पूरी टीम फ्लोर पर जाने को तैयार है। 

अगले महीने में हम इसका फिल्माकन आरम्भ करेंगे, फिर बरसात के दौरान पोस्ट प्रोडक्शन का काम होगा। दीवाली के आसपास फ़िल्म को रिलीज करने का प्लान है।

 

Tags: Music , Entertainment , Mumbai , Singer , Song , Mumbai News , Bollywood , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Desi Love , Desi Love Movie , Bulleya , Amit Mishra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD