Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की

 

कर्नाटक में बोले नरेंद्र मोदी, विकास जारी रखने के लिए फिर लाएं डबल इंजन की सरकार

Narendra Modi, Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Prime Minister, Narendra Damodardas Modi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बिदर (कर्नाटक) , 29 Apr 2023

Last updated on: Apr 29, 2023, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि कर्नाटक में विकास परियोजनाओं को जारी रखने और राज्य के निर्बाध आर्थिक विकास के लिए लोगों को दोबारा भाजपा को वोट देकर डबल इंजन की सरकार सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह चुनाव राज्य में सरकार बनाने के लिए नहीं, कर्नाटक को देश में नंबर एक राज्य बनाने के लिए हो रहा है।

बिदर के हुमनाबाद में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत को विकसित देश बनाने के लिए विकसित कर्नाटक बहुत जरूरी है। गठबंधन की सरकारों के कारण राज्य के लोगों को काफी कुछ झेलना पड़ा है। गठबंधन की सरकारों का फोकस जनता पर नहीं होता है। 

जब जनता दल (एस) और कांग्रेस की गठबंधन सरकार थी तो जनता दल (एस) की जवाबदेही कांग्रेस के प्रति थी न कि राज्य के लोगों के प्रति।प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य के हर कोने तक विकास पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहा, कर्नाटक के लोग अपने सपनों से पीछे नहीं हटना चाहते हैं।

वे भाजपा का साथ चाहते हैं क्योंकि वे हाईवे और मेट्रो लाइन का निर्माण चाहते हैं, वे राज्य में और वंदे भारत ट्रेन चाहते हैं, राज्य के हर हिस्से में सुविधाएं चाहते हैं। उन्होंने भाजपा के राज में विकास की गति देखी है और इसके साथ रहना चाहते हैं।उन्होंने कहा कि नंबर एक राज्य बनने के लिए डबल इंजन की सरकार काफी महत्वपूर्ण है। 

केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों का डबल पावर बेहद जरूरी है। भाजपा के शासन में हर साल 90,000 करोड़ रुपये का एफडीआई आया जो कांग्रेस के शासन के 30,000 करोड़ रुपये से तीन गुना है।मोदी ने कहा कि डबल इंजन सरकार की अनुपस्थिति में महिलाओं ने पानी की किल्लत झेली है। 

दशकों से लंबित जल परियोजनाओं को पूरा किया गया है। कांग्रेस-जनता दल (एस) की सरकार ने भत्तों के लिए किसानों की सूची नहीं भेजी क्योंकि ये पैसे सीधे किसानों के खातों में आने वाले थे जिससे उन्हें खाने के लिए कुछ नहीं मिलता।प्रधानमंत्री ने लोगों से कहा कि वे कांग्रेस पर विश्वास न करें क्योंकि उसने राजस्थान और छत्तीसगढ़ में अपने वादे पूरे नहीं किए। 

उन्होंने कहा, यदि पूरा पैसा ट्रांसफर किया जाता है तो सिर्फ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खातों में।उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस समाज को जाति, धर्म और संप्रदायों में बांटती है। वह तुष्टिकरण की नीति अपनाती है। भाजपा ने बिदर के शाह राशि अहमद खादरी को पद्म पुरस्कार दिया है। 

कांग्रेस ने उनकी अनदेखी की और उन्हें सिर्फ दु:ख दिया। उन्होंने कहा, कांग्रेस पार्टी ने गोराटा को, जहां किसानों ने भारत के लिए विद्रोह किया, तुष्टिकरण का शिकार बना दिया। वोट बैंक के डर से कांग्रेस ने इसे मान्यता नहीं दी। स्मारक पर धूल चढ़ी थी। अब शहीद स्मारक बन रहा है और तिरंगा लगाया जा रहा है।

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD