Saturday, 27 April 2024

 

 

खास खबरें माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू 20,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ सीनियर सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की

 

जय इंदर कौर ने जालंधर में भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक को संबोधित किया

पंजाब के सर्वांगीण विकास के लिए जालंधर से भाजपा प्रत्याशी को जिताकर प्रधानमंत्री मोदी के हाथ मजबूत करने का समय है - जय इंदर कौर

Jai Inder Kaur, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Punjab, Patiala, Sunil Jakhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 28 Apr 2023

भाजपा पंजाब के उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पुत्री जय इंदर कौर ने आज जालंधर के गांव ताजपुर में आयोजित भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश के अल्पसंख्यक लोगों के विकास के लिए किए जा रहे कार्यों के लिए केंद्र सरकार का धन्यवाद किया।सभा को संबोधित करते हुए जय इंदर कौर ने कहा, "बीजेपी की केंद्र सरकार शुरू से ही अल्पसंख्यक समुदाय की भलाई और विकास के लिए काम कर रही है। 

यह प्रधानमंत्री मोदी जी की सरकार थी जिसने अल्पसंख्यक विकास निगम की वार्षिक पूंजी को दोगुना करके 1,500 करोड़ से 3,000 करोड़ किया था।" भाजपा उपाध्यक्ष ने आगे कहा, 'अब समय आ गया है कि पंजाब के संपूर्ण विकास के लिए हम जालंधर से भाजपा प्रत्याशी को उपचुनाव में जिताकर लोकसभा में भेजें और प्रधानमंत्री मोदी के हाथों को मजबूत करें। 

हम इकबाल सिंह अटवाल जी के रूप में एक उचित प्रतिनिधि भेजेंगे तभी वे क्षेत्र के विकास को सुनिश्चित कर पाएंगे।" जय इंदर कौर ने अपने भाषण के दौरान लोगों को केंद्र सरकार द्वारा समाज कल्याण के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी और लोगों से भाजपा को वोट देने की अपील की।

इस मौके पर जय इंदर कौर के साथ भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुनील जाखड़, पंजाब अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष थॉमस मसीह, सुनील जार्ज, राजीव खन्ना, लालजीत अंतल और रानी रमणिक सहित अन्य नेताओं ने भाग लिया।

 

Tags: Jai Inder Kaur , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Punjab , Patiala , Sunil Jakhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD