Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मेरठ में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का पदार्फाश, 2 आरोपी गिरफ्तार

Crime News, Crime News India, Illegal Arms, Meerut, Meerut Police, Illegal Arms Factory, Illegal Arms Factory Meerut
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मेरठ , 26 Apr 2023

Last updated on: Apr 26, 2023, 00:00 IST

यूपी के मेरठ में लिसाड़ी गेट पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है, दोनों लोग उत्तर प्रदेश के मेरठ से हैं, जो कथित रूप से अवैध हथियार बनाने, बेचने और खरीदने में शामिल थे। पुलिस टीम ने बुधवार को छापेमारी के दौरान इनके पास से 14 देशी तमंचे 315 बोर, 9 अधबने तमंचे, अवैध हथियार बनाने में प्रयुक्त सामग्री बरामद की है। 

आरोपियों की पहचान इलियास और परवेज के रूप में हुई है।शहर पुलिस अधीक्षक पीयूष कुमार बताया, पुलिस को हथियारों के निर्माण और आपूर्ति के संबंध में एक सूचना मिली थी।एएसपी ने कहा, पुलिस ने इनपुट्स पर कार्रवाई करते हुए लिसाड़ी गेट थाना अंतर्गत फौजी मार्किट फैजान गार्डन के सामने खंडहरनुमा मकान के अंदर हथियारों के निर्माण और आपूर्ति में शामिल दो हथियार आपूर्तिकर्ताओं की गिरफ्तारी के साथ देसी हथियार बनाने वाली एक अवैध फैक्टी पर छापा मारा। 

इस कार्रवाई में 14 तमंचे 315 बोर 9 अधबने तमंचे 315 बोर और उसे बनाने वाले उपकरण भारी मात्रा में बरामद किए गए हैं। ये सभी उपकरण देसी बंदूकों को बनाने में इस्तेमाल किया जाता था।एएसपी ने बताया कि अभियुक्तों ने पुलिस की पुछताछ में जुर्म कूबल किया है और हथियारों की आपूर्ति ऑनलाइन व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर डिमांड पर तैयार कर तमंचों की फोटो व्हाट्सएप ग्रुप पर डालकर उनकी कीमत तय की जाती थी। 

बाद में मेरठ के अलावा आसपास के जिलों में सप्लाई किए जाते थे।एएसपी ने कहा कि पुलिस व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर रही है। व्हाट्सएप ग्रुप द्वारा अवैध हथियार किस-किस को सप्लाई किए गए हैं, इस संबंध में पता लगाया जा रहा है। आगे स्थानीय पुलिस जांच कर रही है।

मेरठ पुलिस ने एक सप्ताह के भीतर दो अवैध हथियार की फैक्ट्रियों के खुलासे किए हैं, जिनमें भारी मात्रा में अवैध हथियार को पकड़ा गया।

 

Tags: Crime News , Crime News India , Illegal Arms , Meerut , Meerut Police , Illegal Arms Factory , Illegal Arms Factory Meerut

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD