Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू 20,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ सीनियर सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की

 

अब दफ्तरों के चक्कर लगाने की ज़रूरत नहीं; पंजाब के नागरिकों को मोबाइल फोनों पर मिलेंगे सर्टिफिकेट

यह कदम लोगों के समय और पैसे की करेगा बचत; इससे पहले लोगों को 50 रुपए से अधिक प्रति सर्टिफिकेट देने पड़ते थे : अमन अरोड़ा

Aman Arora, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab,Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 24 Apr 2023

पंजाब के नागरिकों को सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए अब दफ्तरों के चक्कर लगाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने प्रवानित सर्टिफिकेट एस. एम. एस. जरिए सीधे नागरिकों के मोबाइल फोनों पर देने शुरू कर दिए हैं।

यह जानकारी सांझा करते हुये पंजाब के शासन सुधार और लोक शिकायत निवारण मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने बताया कि नागरिकों को सर्टिफिकेटों की हार्ड कापियां लेने के लिए अब किसी दफ्तर/ सेवा केंद्र में जाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। किसी सेवा के लिए अप्लाई करने वाले नागरिक के मोबाइल फ़ोन पर एस. एम. एस. के द्वारा लिंक भेजा जाता है, जिस पर कलिक्क करके सर्टिफिकेट डाउनलोड किया जा सकता है। 

इस सर्टिफिकेट को सभी दफ़्तरों में स्वीकार किया जायेगा और इन सर्टिफिकेटों की प्रामाणिकता को ई-सेवा पोर्टल पर आनलाइन भी चैक किया जा सकता है।इस कदम से केवल लोगों के समय और ऊर्जा की बचत ही नहीं होगी बल्कि पैसा भी बचेगा क्योंकि इससे पहले लोगों को 50 रुपए से अधिक प्रति सर्टिफिकेट के हिसाब से देने पड़ते थे।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि अब तक तकरीबन 15 लाख सर्टिफिकेट नागरिकों को मोबाइल फोनों के द्वारा दिए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि मोबाइल फोनों पर एस. एम. एस. जरिए 16 तरह के सर्टिफिकेट भेजे जा रहे हैं, जिनमें जन्म सर्टिफिकेट, मौत सर्टिफिकेट, ग्रामीण क्षेत्र सर्टिफिकेट, आय सर्टिफिकेट, विवाह सर्टिफिकेट, आय और संपत्ति सर्टिफिकेट, रिहायश सर्टिफिकेट, एस. सी. / बी. सी. / ओ. बी. सी. / जनरल सर्टिफिकेट, बुढापा पैंशन, दिव्यांग पैंशन, विधवा/ बेसहारा महिला पैंशन, आश्रित ब‘चों के लिए पैंशन और सीनियर सिटिजन आई. डी. कार्ड शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि अब वह समय गुजऱ गया है जब सर्टिफिकेट बनवाने के लिए बड़ी-बड़ी फाइलें सरकारी दफ़्तरों में एक टेबल से दूसरे टेबल तक जाती थीं और उनकी कोई ट्रेकिंग, स्टेटस चैकिंग और समय-सीमा नहीं होती थी। ई-सेवा पोर्टल  esewa.punjab.gov.in ने ऐसे सभी मसलों को हल कर दिया है और फाइल को एक से दूसरी जगह भेजे बिना आवेदनों पर कार्यवाही की प्रक्रिया तेज हो गई है। ई-सेवा के लम्बित मामलों की संख्या 0.25 फ़ीसद से भी कम है।

ई-सेवा पोर्टल पर 4&0 से अधिक सेवाएं उपलब्ध

शासन सुधार और लोक शिकायत निवारण विभाग के डायरैक्टर श्री गिरिश दियालन ने बताया कि ई- सेवा पोर्टल को विभाग के 40 सॉफ्टवेयर इंजीनियरों और अन्य तकनीकी माहिरों की टीम की तरफ से तैयार करके इसको सुचारू ढंग से चलाया जा रहा है। इस पोर्टल के द्वारा 4&0 से अधिक सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। 

इस पोर्टल का प्रयोग करके अब तक & करोड़ से अधिक आवेदनों पर कार्यवाही की जा चुकी है और 6000 से अधिक उपभोक्ता इस प्रणाली का प्रयोग कर रहे हैं, जिनमें डी. सी. दफ्तर, एस. डी. एम. दफ्तर, तहसील दफ़्तर, एस. एम. ओ. दफ्तर, ई. ओ. एम. सी. दफ्तर, डी. एस. एस. ओ. दफ्तर, कृषि विभाग के दफ़्तर, प्राईवेट अस्पताल और सेवा केन्द्रों के अधिकारी/ कर्मचारी शामिल हैं।

शासन सुधार विभाग की तरफ से जि़ला स्तर पर ई-सेवा पोर्टल के लिए अन्य विभागों को प्रशिक्षण देने, निगरानी करने और सहायता करने के लिए जि़ला तकनीकी कोआर्डीनेटर, जि़ला आई. टी. मैनेजर, सहायक जि़ला आई. टी. मैनेजर तैनात किये गए हैं।

 

Tags: Aman Arora , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD