Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

बिना सब्सक्रिप्शन सर्विस के ट्विटर ने कई मशहूर हस्तियों के लौटाए ब्लू टिक

Twitter, San Francisco, World News, Social Media, Tweets, Twitter accounts, Twitter Blue Tick, Elon Musk
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 Apr 2023

Last updated on: Apr 23, 2023, 00:00 IST

एलन मस्क ने कई प्रभावशाली और मशहूर हस्तियों के ट्विटर अकाउंट्स पर ब्लू टिक लौटा दिए हैं। खास बात ये है कि इन यूजर्स ने इस सर्विस के लिए कोई सब्सक्रिप्शन नहीं लिया है, बावजूद इसके उनके ब्लू चेक को बहाल कर दिया गया है। हाल ही में, मस्क ने घोषणा की थी कि लेगेसी टिक 20 अप्रैल से गायब होने लगेंगे।

लेकिन, अब दुनिया भर में कई प्रभावशाली और मशहूर हस्तियों के ट्विटर प्रोफाइल पर नाम के आगे ब्लू वेरिफिकेशन बैज बहाल हो गए हैं।अमेरिकी पत्रकार मैट बाइंडर ने ट्वीट कर कहा है कि उन्हें अपना ब्लू टिक फ्री में मिला है। उन्होंने कहा, एलन मस्क ने मुझे ब्लू टिक मुफ्त में दिया और मैं हॉलीवुड सेलेब भी नहीं हूं।

भारतीय पत्रकार निधि राजदान को भी उनका ब्लू टिक वापस मिल गया।उन्होंने ट्वीट किया: मेरा ब्लू टिक किसी कारण से वापस आ गया है। मैंने इसके लिए कोई भुगतान नहीं किया है।इसके अलावा, अमेरिकी न्यूज आउटलेट द न्यूयॉर्क टाइम्स को ट्विटर पर बिजनेस वेरिफिकेशन मिला है।

इसके अलावा, एक अमेरिकी गैर-लाभकारी मीडिया संगठन एनपीआर (नेशनल पब्लिक रेडियो) को ट्विटर अकाउंट पर ब्लू टिक वापस मिल गया है, जो अब एक्टिव अकाउंट नहीं है।भारत में, कई लोकप्रिय हस्तियों ने अपने ब्लू टिक को वापस ले लिया है, जिनमें बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान, क्रिकेटर विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर और कॉमेडियन वीर दास शामिल हैं।

ट्विटर ब्लू को भारत में 8 फरवरी को लॉन्च किया गया था, और अब यह वेब पर 650 रुपये के मासिक सब्सक्रिप्शन फीस और मोबाइल डिवाइस पर 900 रुपये में उपलब्ध है।

 

Tags: Twitter , San Francisco , World News , Social Media , Tweets , Twitter accounts , Twitter Blue Tick , Elon Musk

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD