Tuesday, 03 October 2023

 

 

खास खबरें पंजाब के सरकारी अस्पतालों में होंगी प्राईवेट अस्पतालों के समान सहूलतें ब्रम शंकर जिम्पा द्वारा पंजाब की 24 पंचायतों को ‘उत्तम पिंड’ का राज्य स्तरीय अवार्ड मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को उनके जन्म दिवस के अवसर पर श्रद्धा-सुमन भेंट किये मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गांधी जयंती पर नगर निगम शिमला को दिए चार गारबेज कॉम्पेक्टर्स एलपीयू द्वारा शारीरिक शिक्षा और स्पोर्ट्स के माध्यम से अच्छे स्वास्थ्य पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित मुख्य मंत्री के नेतृत्व में प्रदेश का हो रहा है सर्वांगीण विकास: ब्रम शंकर जिंपा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने पंजाब में स्वास्थ्य क्रांति के नये दौर की शुरुआत की पंजाब सरकार की पुरज़ोर कोशिशों से विश्व भर के अग्रणी उद्योगपति पंजाब का रुख करने लगे : भगवंत सिंह मान अकादमिक क्षेत्र को प्रो. वर्मा का योगदान कभी नहीं भुलाया जायेगा : भगवंत सिंह मान प्रदेश में शीघ्र ही कमांडो बल स्थापित होगा : सुखविंदर सिंह सुक्खू विधायक नीरज नैय्यर की माता की रस्म क्रिया में हुए शामिल मुख्यमंत्री शिवा प्रोजेक्ट के तहत 1300 करोड़ की राशि की जाएगी व्यय : जगत सिंह नेगी प्रदेश के पहले सबसे बड़े साइकलोथान इवेंट में होशियारपुर वासियों ने दिखाया जोश आम आदमी पार्टी का आरोप - चंडीगढ़ से पंजाब में रोज बड़ी मात्रा में शराब की तस्करी हो रही है निरंकारी मिशन द्वारा रक्त दान शिविर का आयोजन शाहपुर में प्रारंभिक शिक्षा खंड रैत की खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू आस-पास सफाई बनाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस पर सभी उन्हें स्वच्छांजलि करें भेंट: सोम प्रकाश खेल के मामलों में देश के अग्रणी राज्यों में शुमार होगा पंजाब: कुलदीप सिंह धालीवाल नए जिला कोर्ट कांप्लेक्स में स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत चलाया गया सफाई अभियान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपनों का साकार करने के लिए अपने वातावरण व आस-पास को रखें साफ सुथरा: ब्रम शंकर जिंपा "पंजाब अगेंस्ट ड्रग एडिक्शन" अभियान का शुभारंभ

 

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की हरियाणा के मुख्यमंत्री के साथ द्विपक्षीय मामलों पर चर्चा

Sukhvinder Singh Sukhu, Manohar Lal Khattar, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चण्डीगढ़ , 22 Apr 2023

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज चण्डीगढ़ में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से भेंट की और उनके साथ विभिन्न द्विपक्षीय मामलों पर सारगर्भित चर्चा की।ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को अवगत करवाया कि हिमाचल सरकार की ओर से हिमाचल में स्थापित जल विद्युत परियोजनाओं पर लगाए जाने वाले उपकर से हरियाणा को कोई नुकसान नहीं होगा। 

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश द्वारा लगाया जाने वाला जल उपकर, जल पर नहीं अपितु प्रदेश में कार्यरत लगभग 172 जल विद्युत परियोजनाओं पर विद्युत उत्पादन पर लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल उपकर के विषय में भ्रांतियों का निवारण ही आज की बैठक का उद्देश्य है।जल उपकर के विषय में बैठक में सार्थक चर्चा की गई।

बैठक में रेणुका बांध परियोजना तथा हिमाचल, हरियाणा और उत्तराखंड की संयुक्त किशाऊ जल विद्युत परियोजना पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सरस्वती नदी के उद्गम स्थल आदिबद्री परियोजना के कार्यान्वयन के संबंध में भी चर्चा की गई।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि विभिन्न संयुक्त परियोजनाओ के कार्यान्वयन में अनावश्यक देरी जहां एक ओर परियोजना की लागत को बढ़ाती है वहीं परियोजना के लाभ देरी से मिलने से योजना का उद्देश्य पूर्ण नहीं हो पाता। उन्होंने कहा कि विभिन्न परियोजनाओं के विषय में दोनो राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी बैठक कर भावी नीति निर्धारित करेंगे।

उन्होंने हरियाणा को हिमाचल प्रदेश में जल विद्युत परियोजनाओं तथा ग्रीन हाइड्रोजन में निवेश करने का न्यौता दिया। उन्होंने कहा कि हिमाचल में निवेश दोनों राज्यों के लिए हितकारी सिद्ध होगा।हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि जल विद्युत परियोजनाएं भविष्य की आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ पर्यावरण हितैषी भी हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल में निवेश पर सार्थक विचार किया जायेगा।

बैठक में अंतरराज्यीय सीमा पर भू-संबंधी विषयों पर भी चर्चा की गई।बैठक में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, हरियाणा के सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव,  मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव विवेक भाटिया, उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, पुलिस अधीक्षक सोलन वीरेंद्र शर्मा सहित हरियाणा के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Manohar Lal Khattar , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD