Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

फ़तेहगढ़ साहिब में महिला का ’मानव बलिदान’ करने की कोशिश के दोष अधीन दो व्यक्ति गिरफ़्तार

मुलजिम रातों-रात अमीर बनना चाहते थे, तांत्रिक ने ’मानव बलिदान’ करने के लिए उकसाया : आई. जी. पी. गुरप्रीत भुल्लर

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Fatehgarh Sahib Police, Fatehgarh Sahib,Gurpreet Singh Bhullar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फ़तेहगढ़ साहिब , 20 Apr 2023

Last updated on: Apr 20, 2023, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार पंजाब को अपराध मुक्त राज्य बनाने के लिए वचनबद्धता को दोहराते हुये पंजाब पुलिस ने आज दो व्यक्तियों को गिरफ़्तार करके एक अधेड़ उम्र की महिला के ’मानव बलिदान’ की कोशिश सम्बन्धी सनसनीखेज़ मामले को सुलझा लिया। उक्त दोषियों की तरफ से अमीर बनने की इच्छा रखते हुये जादू-टोने के हिस्से के तौर पर पीड़ित महिला का कत्ल करने की कोशिश की गई थी।

रोपड़ रेंज के इंस्पेक्टर जनरल आफ पुलिस गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पकड़े गए दोनों मुलजिमों की पहचान कुलदीप सिंह उर्फ कीपा और जसवीर सिंह उर्फ जस्सी, दोनों निवासी गाँव फिरोजपुर, फ़तेहगढ़ साहिब के तौर पर हुई है। पुलिस ने मुलजिमों के कब्ज़े में से जुर्म में इस्तेमाल किया एक हीरो डीलक्स मोटरसाईकल (पीबी बी 2187) और हंसिया भी बरामद किया है।

प्राप्त जानकारी अनुसार फ़तेहगढ़ साहिब के गाँव फरौर की एक 50 साला महिला बलवीर कौर बुधवार प्रातः काल गाँव फिरोजपुर में नहर के नज़दीक खेतों में बुरी तरह ज़ख़्मी हालत में पड़ी मिली थी। पीड़िता अब खतरे से बाहर है और वह पी. जी. आई. चंडीगढ़ में उपचाराधीन है।

प्रैस को संबोधन करते हुये आई. जी. पी. गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि दोनों दोषी सरकस के कलाकार थे और अलग-अलग गाँवों में जाकर साइकिल शो करते थे। उन्होंने बताया कि मुलजिम कीपा और जस्सी की मुलाकात बलवीर कौर के साथ उसके लड़के धर्मप्रीत के द्वारा हुई थी, जिसकी करीब आठ महीने पहले गाँव फरौर में शो दौरान इनके साथ दोस्ती हुई थी।

प्राथमिक तफ्तीश संबंधी और ज्यादा जानकारी देते हुये ऐस. ऐस. पी. फतहेगढ़ साहिब डॉ. रवजोत कौर ग्रेवाल ने बताया कि दोनों मुलजिम अमीर बनने के इच्छुक थे और एक ’तांत्रिक’ के संपर्क में आए, जिसने उनको एक महिला का ’मानव बलिदान’ करने के लिए उकसाया।

उन्होंने बताया कि मुलजिम कीपा और जस्सी ने मंगलवार को बलवीर कौर को तांत्रिक के पास माथा टेकने के बहाने बुलाया और उसका कत्ल करने के लिए उसे गाँव फिरोजपुर की एक सुनसान जगह पर ले गए, जहाँ उन्होंने हंसिये से महिला पर हमला कर दिया, जिस कारण उसकी गर्दन और शरीर के अन्य अंगों पर गंभीर चोटें लगीं।

एस. एस. पी. रवजोत कौर ने कहा कि गाँव वासियों से मिली जानकारी के उपरांत पुलिस ने तुरंत इस मामले की जांच शुरू कर दी और दोनों मुलजिमों को गिरफ़्तार कर लिया।बताने योग्य है कि एफ. आई. आर नं. 38 तारीख़ 09. 04. 2023 को भारतीय दंड संहिता (आई. पी. सी.) की धारा 307 और 34 के अंतर्गत थाना फ़तेहगढ़ साहिब में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Fatehgarh Sahib Police , Fatehgarh Sahib , Gurpreet Singh Bhullar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD