Monday, 06 May 2024

 

 

खास खबरें अग्निवीर से खफा पूर्व फौजियों का औजला को समर्थन भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन के समर्थन में विशाल रोड शो,हजारों की संख्या में शामिल हुए लोग उद्योग नगरी बद्दी में आयोजित हुआ मण्डी मिलन समारोह, जयराम ठाकुर और कंगना रनौत ने की शिरकत मलोया व सेक्टर 56 वासी 500 से ज्यादा लोग भाजपा में हुए शामिल मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खरड़ में मलविंदर कंग के लिए किया चुनाव प्रचार, बड़ा रोड शो कर लोगों को किया संबोधित आपदा में भाजपा नेताओं ने रुकवाई केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद : सुखविंदर सिंह सुक्खू कई युवा बीजेपी छोड़कर आप में हुए शामिल औजला का आप पर प्रहार- खड़ा झाड़ू झगड़े और बर्बादी की निशानी गंदे नाले को बंद करना स्टेट की जिम्मेदारी भगवंत मान ने गुजरात के भरूच में चैतर वसावा के लिए किया प्रचार निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया : सुखविंदर सिंह सूक्खू मतदान के दिन लगाई जाएगी एनसीसी कैडेटों की ड्यूटी संगरूर हलके के गांवों में मीत हेयर द्वारा किए गए रोड शो और रैलियों में भारी भीड़ उमड़ी कांग्रेस ने लुधियाना के डेहलों में खोला चुनावी कार्यालय आगामी फिल्म 'टिप्सी' को लेकर बेहद उत्साहित हैं अलंकृता सहाय राष्ट्रीय दल किसानों पर कहर ढाकर पंजाब को आग में झौंकना चाहते हैं:एन.के.शर्मा आर्थिक तंगी के बावजूद कांग्रेस ने दी 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन- सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू व्यापार के लिए जल्द खुलेगा वाघा बॉर्डर - गुरजीत औजला पंजाब में कांग्रेस के इलावा ओर कोई पार्टी मजबूत नहीं : अमरिंदर सिंह राजा वडिंग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत

 

राज्यपाल ने कोटलां खुर्द में कुष्ठ आश्रम का दौरा किया

Shiv Pratap Shukla, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Raj Bhawan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ऊना , 16 Apr 2023

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज ऊना जिला के कोटलां खुर्द में कुष्ठ आश्रम का दौरा किया। मां छिन्नमस्तिका कुष्ठ आश्रय सोसाइटी द्वारा संचालित इस आश्रम में करीब 40 कुष्ठ रोगी अपने परिवारों के साथ रह रहे हैं।राज्यपाल ने इस अवसर कुष्ठ रोगियों की सेवा के लिए कोटलां खुर्द पंचायत प्रधान ममता रानी तथा जिला प्रशासन के प्रयासों की सराहना की। 

यहां स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है और कुष्ठ रोगी उचित दवा भी ले रहे हैं। उन्होंने यहां के आवासीयों के बच्चों को समुचित शिक्षा प्रदान करने का आह्वान भी किया। उन्होंने कहा कि उचित उपचार से आज इस तरह के रोगियों की संख्या में कमी आई है। उन्होंने कहा कि वह उत्तर प्रदेश में ऐसे आश्रमों से जुडे़ रहे हैं और उनकी समस्याओं से भलीभांति परिचित हैं।

उन्होंने आवासियों की कठिनाइयों को दूर करने के लिए जिला प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए और कहा कि उनके आवास के लिए वह व्यक्तिगत तौर पर भी प्रयास करेंगे। उन्होंने लोगों से भी आग्रह किया कि वे कुष्ठ रोगियों की सहायता के लिए आगे आएं।ग्राम पंचायत प्रधान ममता रानी ने राज्यपाल का स्वागत किया। कुष्ठ आश्रम के लाल बहादुर ने राज्यपाल को आश्रम की समस्याओं से अवगत करवाया।उपायुक्त राघव शर्मा व पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Shiv Pratap Shukla , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Raj Bhawan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD