Saturday, 27 April 2024

 

 

खास खबरें माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू 20,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ सीनियर सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की

 

चालू शैक्षिक वर्ष से राज्य के विद्यार्थी पढ़ेंगे चार महान खिलाडिय़ों की जीवनी : हरजोत सिंह बैंस

बलबीर सिंह सीनियर, मिल्खा सिंह, गुरबचन सिंह रंधावा और कौर सिंह की जीवनी नौवीं और दसवीं की शारीरिक शिक्षा पाठ्यपुस्तक में शामिल

Harjot Singh Bains, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 16 Apr 2023

पंजाब राज्य के सरकारी स्कूलों में पढऩे वाले विद्यार्थियों को आज के समय के अनुसार शिक्षा मुहैया करवाने के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी अपनी ताकत को साबित करने के लिए प्रेरित करने के मकसद से विद्यार्थियों को पंजाब राज्य से संबंधित चार महान खिलाडिय़ों की जीवनी पढ़ाई जाएगी। उक्त जानकारी पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने आज यहाँ दी।

स. बैंस ने बताया कि राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और पंजाब को खेल में फिर से अग्रणी बनाने की वचनबद्धता पर चलते हुए स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा पंजाब के महान खिलाडिय़ों की जीवनी को स्कूली पढ़ाई का सिलेबस बनाया गया है।  

उन्होंने बताया कि इस बार पंजाब के चार महान खिलाडिय़ों की संक्षिप्त जीवनी शारीरिक शिक्षा विषय की पाठ्यपुस्तकों में शामिल की गई है, जिन खिलाडिय़ों की जीवनी स्कूल सिलेबस में शामिल की गई है उन्होंने पंजाबियों का नाम पूरी दुनिया में रौशन किया।  

शिक्षा मंत्री ने आगे बताया कि इस बार पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा शारीरिक विषय की नौवीं कक्षा की किताब की पाठ्यपुस्तक में तीन बार के ओलम्पिक्स गोल्ड मैडल हॉकी ओलम्पियन बलबीर सिंह सीनियर, ‘फ्लाइंग सिख’ के तौर पर मशहूर हुए महान एथलीट मिल्खा सिंह और एशियन चैंपियन मुक्केबाज़ कौर सिंह और शारीरिक शिक्षा की दसवीं कक्षा की किताब की पाठ्यपुस्तक में भारत के पहले अर्जुन अवॉर्ड प्राप्त ओलम्पियन एथलीट गुरबचन सिंह रंधावा की जीवनी शामिल की गई है।  

 

Tags: Harjot Singh Bains , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD