Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव

 

विशेष सारांश संशोधन : मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सांबा जिले के मतदान केंद्रों का दौरा किया

Samba, Deputy Commissioner Samba, Anuradha Gupta, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu & Kashmir, District Administration Samba, Pandurang Kondbarao Pole
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सांबा , 15 Apr 2023

Last updated on: Apr 15, 2023, 00:00 IST

जम्मू और कश्मीर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पांडुरंग के. पोल ने सांबा जिले के मतदान केंद्रों का दौरा कर वर्ष 2023 के चल रहे विशेष सारांष संशोधन अभ्यास के समग्र संचालन का आकलन किया, जिसके लिए जनता को सुविधा प्रदान करने हेतु विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी सांबा, अनुराधा गुप्ता भी थीं।

मतदान केंद्रों के दौरे के दौरान सीईओ ने आवेदकों और मतदाताओं को मिलने वाली सुविधाओं की समीक्षा की, बीएलओ और चुनाव कर्मचारियों से बातचीत की और जिले में सुचारू संशोधन प्रक्रिया के संचालन की आवश्यकता पर बल दिया। सीईओ ने आयोजित विशेष शिविरों में आने वाले आवेदकों और मतदाताओं को प्रदान की जाने वाली सुविधाओं की समीक्षा की और बूथ स्तर के अधिकारियों और चुनाव कर्मचारियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों से भी बातचीत की।

सीईओ ने पीएस बड़ी-ब्राह्मणा, विजयपुर और सवांखा सहित मतदान केंद्रों का निरीक्षण करके दौरे की शुरुआत की, जहां विशेष सारांश संशोधन अभ्यास चल रहा है। उन्होंने मतदाता सूची के संशोधन की प्रक्रिया की समीक्षा की और प्रपत्रों की उपलब्धता, प्रपत्र भरने में सहायता तथा आवेदनों को प्राप्त करने और संसाधित करने की उचित व्यवस्था सहित आवेदकों को प्रदान की जाने वाली सुविधाओं का सत्यापन किया। 

उन्होंने संशोधन प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने हेतु आयोजित विशेष शिविरों में आने वाले मतदाताओं के लिए की गई व्यवस्थाओं की भी जांच की। बीएलओ और चुनाव कर्मचारियों के साथ बातचीत के दौरान, सीईओ ने संशोधन प्रक्रिया में निष्पक्षता, पारदर्शिता और दक्षता के महत्व पर जोर दिया। 

सीईओ ने विशेष शिविरों के आयोजन और पुनरीक्षण प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने के लिए जिला प्रशासन और चुनाव तंत्र द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की। उन्होंने उनसे यह सुनिश्चित करने के लिए अपने प्रयासों को जारी रखने का आग्रह किया कि संषोधन अभ्यास सुचारू रूप से और भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार हो।

अधिकतम पंजीकरण के लिए, सीईओ ने चुनाव मशीनरी को विशेष सारांश संशोधन अभ्यास में पात्र मतदाताओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए डोर-टू-डोर कवायद करने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंचने के महत्व पर बल दिया, जिसमें दूरस्थ क्षेत्रों के लोग भी शामिल हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे मतदान के अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करने में सक्षम हों।

इसके अलावा, उन्होंने ने दिव्यांगजनों के लिए चुनाव कार्ड के प्रावधान को दी गई प्राथमिकता को दोहराया। उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि निर्वाचक नामावली में दिव्यांगजनों को शामिल करने की सुविधा हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएं और संषोधन प्रक्रिया के दौरान उन्हें आवश्यक सहायता प्रदान की जाए।

 

Tags: Samba , Deputy Commissioner Samba , Anuradha Gupta , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir , District Administration Samba , Pandurang Kondbarao Pole

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD