Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

प्रदेश सरकार स्पिति घाटी में सौर परियोजनाएं स्थापित करने के लिए प्रयत्नशील: सुखविंदर सिंह सुक्खू

Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, Kee Monastery
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

काजा , 15 Apr 2023

Last updated on: Apr 15, 2023, 00:00 IST

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज काजा स्थित प्रसिद्ध की-गोम्पा में पूजा अर्चना की और प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की।इस अवसर पर लोगों को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार स्पिति घाटी में सोलर ऊर्जा परियोजनाएं स्थापित करने के लिए प्रयत्नशील है। 

उन्होंने की-गोम्पा में मैडिटेशन सेंटर को स्तरोन्नत करने की घोषणा भी की। इसका पूर्ण व्यय प्रदेश सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने आज हिमाचल दिवस के अवसर पर जून, 2023 से स्पिति घाटी की 18 वर्ष से अधिक आयु की 9000 महिलाओं को 1500 रुपये मासिक पेंशन देने की घोषणा की है। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को गठित हुए अभी लगभग 120 दिन हुए हैं और वह 3 दिन के लाहौल-स्पिति जिला के प्रवास पर आए हैं ताकि वह इस क्षेत्र में लोगों की समस्याओं को जान व समझ कर उनका समाधान सुनिश्चित कर सकें। यह उनकी सरकार की जनजातीय क्षेत्रों के प्रति प्रतिबद्धता को परिलक्षित करता है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सभी वर्गों का कल्याण सुनिश्चित करने के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनाने के लिए सशक्त प्रयास कर रही है। राजस्व बढ़ाने की दिशा में भी नवोन्मेश पहल की जा रही हैं। उन्होंने रौंग-टौंग में निर्माणाधीन दो मैगावाट की सौर परियोजना और रौंग-टौंग जलविद्युत परियोजना का निरीक्षण भी किया।

इस अवसर पर विधायक रवि ठाकुर, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर, पूर्व विधायक रघुवीर सिंह, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा, उपायुक्त सुमित खिमटा, पुलिस अधीक्षक काजा अभिषेक वर्मा और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।  

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , Kee Monastery

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD