Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

Deeraj Gupta inspects development works in Jambu Zoo

धीरज गुप्ता ने जम्बू जू के कार्यों का निरीक्षण किया

Dheeraj Gupta, Principal Secretary Housing and Urban Development Department, HUDD, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu & Kashmir, Suresh Kumar Gupta
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जम्मू , 14 Apr 2023

Last updated on: Apr 14, 2023, 00:00 IST

प्रमुख सचिव वन, पारिस्थितिकी और पर्यावरण धीरज गुप्ता ने जम्बू जू के कार्यों का निरीक्षण किया, जिसे जल्द ही आम जनता को समर्पित किया जाना है। जम्मू-कश्मीर के चीफ वाइल्डलाइफ वार्डन सुरेश कुमार गुप्ता ने जू में चल रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी दी।

मुख्य वन्यजीव वार्डन ने प्रमुख सचिव को चिड़ियाघर के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे जैसे पशु बाड़े, बिजली आपूर्ति, एम्फीथिएटर, पशु रसोई, पशु अस्पताल, स्टाफ क्वार्टर, मुख्य प्रवेश द्वार, ओरिएंटेशन सेंटर, टिकट काउंटर, स्मारिका दुकान, कियोस्क, कैफेटेरिया, दृश्य बिंदु, जम्मू दी ढकी, शौचालय और अन्य सार्वजनिक सुविधाओं की पूर्ण स्थिति के बारे में अवगत करवाया।

धीरज गुप्ता ने महत्वपूर्ण प्रगति को देखते हुए विभाग के अधिकारियों को पार्किंग क्षेत्र, सड़कों, सुलभ शौचालय, नेचर इंटरप्रिटेशन सेंटर, शेल्टर शेड्स, शाकाहारी मार्ग आदि पर अतिरिक्त जनशक्ति और मशीनरी तैनात करके समयबद्ध तरीके से शेष कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। साथ ही सभी चिड़ियाघर अधोसंरचना में और उसके आसपास स्थल की सफाई, वृक्षारोपण, हरियाली, संवर्धन और सौंदर्यीकरण गतिविधियों को एक साथ करने के निर्देश दिए।

प्रमुख सचिव ने अधिकारियों को केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण के विशेषज्ञों द्वारा किए गए मूल्यांकन और क्रमशः सीजेडए और रक्षा मंत्रालय से त्वरित मंजूरी के आधार पर मांडा मिनी चिड़ियाघर के जानवरों के ‘‘इन-हाउस‘‘ पशु स्थानांतरण योजना को न्यू जम्बू चिड़ियाघर में विस्तृत करने की सलाह दी ताकि रक्षा क्षेत्र से होकर गुजरने वाले रास्ते में पानी की आपूर्ति की जा सके। 

धीरज गुप्ता ने विभाग के अधिकारियों, इंजीनियरों, ठेकेदारों और सेवा प्रदाताओं से आग्रह किया कि वे अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक जू को ट्रायल रन के लिए तैयार करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करें।इस अवसर पर क्षेत्रीय वन्यजीव वार्डन जम्मू डॉ. कुमार एम.के., वन्यजीव वार्डन जम्बू चिड़ियाघर अमित शर्मा, सहायक अभियांत्रिकी रफीक अहमद और वन्यजीव संरक्षण विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कार्य निष्पादन एजेंसियों के अधिकृत प्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

Tags: Dheeraj Gupta , Principal Secretary Housing and Urban Development Department , HUDD , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir , Suresh Kumar Gupta

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD