Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

विपक्षी एकता अपने आप में बड़ा भ्रम, नीतीश से असंभव : चिराग पासवान

Chirag Paswan, Lok Janshakti Party, LJPR, Patna, Bihar, Nitish Kumar, Janata Dal United, Chief Minister of Bihar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 12 Apr 2023

Last updated on: Apr 12, 2023, 00:00 IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक ओर जहां 'मिशन विपक्षी एकता' के तहत दिल्ली में नेताओं से मिलकर एकता बनाने की कवायद कर रहे हैं, वहीं लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान का कहना है कि विपक्षी एकता अपने आप में बड़ा भ्रम है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि एक तो विपक्षी एकता होगा ही नहीं और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से विपक्षी एकता हो पाना असम्भव है।

पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए जमुई के सांसद चिराग पासवान ने कहा कि इससे पहले भी वर्ष 2014 में और 2019 में इसके प्रयास किए गए थे और अब फिर 2024 के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि विपक्ष में नीतीश कुमार से कई बड़े नेता हैं और कई बड़े दल हैं। 

ऐसे में कोई क्यों 40 विधायकों वाली पार्टी के नेता को अपना नेता मानेगा।उन्होंने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि आखिर वे किस मॉडल को लेकर जाएंगे। पटना में उनके बगल में सैकड़ों झोपड़ियां जल गई हैं, उसे देखने की इन्हें फुरसत नहीं और पीएम बनने की महत्वकांक्षा में दिल्ली पहुंच गए।

लोजपा (रामविलास) के नेता ने कहा कि नीतीश के लिए महात्कांक्षा के अलावा बिहार और बिहारी से कुछ लेना देना नहीं है।पत्रकारों के एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने साफ कहा कि चुनाव के समय ही ये तय किया जाएगा, कि उनकी पार्टी किस गठबंधन के साथ जाएगी। उन्होंने कहा अभी पार्टी की प्राथमिकता संगठन मजबूत करना, जनाधार बढ़ाना और लोगों के बीच जाना है।

केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस के एक बयान को लेकर उन्होंने कहा कि पापा (रामविलास पासवान) के निधन के बाद परिवार में वे ही सबसे बड़े थे, लेकिन उन्होंने पार्टी तोड़ दी, परिवार तोड़ दिया।उन्होंने कभी मुझे अपना माना ही नहीं। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि अब वे इनसे बहुत आगे निकल गए हैं, इस कारण इन बातों का कोई मतलब नहीं।

 

Tags: Chirag Paswan , Lok Janshakti Party , LJPR , Patna , Bihar , Nitish Kumar , Janata Dal United , Chief Minister of Bihar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD