Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पंजाब ने कोविड की तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए सफलतापूर्वक मॉक ड्रिल का किया आयोजन

स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों से मास्क पहनने, सामाजिक दूरी बनाए रखने का किया आग्रह

Coronavirus, Health, Covid-19 preparedness, Mock Drill, COVID-19, Novel Coronavirus, Delta Plus Covid variant, Delta Covid-19 variant, Fight Against Corona
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 11 Apr 2023

Last updated on: Apr 11, 2023, 00:00 IST

देश भर में तेज़ी से बढ़ रहे कोविड-19 के मामलों को देखते हुए पंजाब के अस्पतालों में सोमवार और मंगलवार को कोविड-19 की तैयारियों का पता लगाने और किसी भी तरह की आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए मॉक ड्रिल आयोजित की गई। दो दिवसीय अभ्यास सार्वजनिक और निजी, दोनों स्वास्थ्य सुविधाओं में कोविड की तैयारी सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार के निर्देशों के अनुसार राष्ट्रव्यापी मॉक ड्रिल का हिस्सा था।

पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह, जोकि लगातार स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं, ने सभी स्वास्थ्य अधिकारियों को किसी भी तरह की कोविड संबंधी चिकित्सकीय आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी स्वास्थ्य संस्थानों को दवाओं का पर्याप्त स्टॉक बनाए रखने के अलावा बिस्तरों और वेंटिलेटर, फेस मास्क, पीपीई किट, ऑक्सीजन सिलेंडर, ऑक्सीजन प्लांट आदि सहित आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढांचे को बनाए रखने के भी निर्देश दिए। 

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को तुरंत कोविड टैस्टिंग बढ़ाने के निर्देश दिए।डॉ. बलबीर सिंह ने कहा, हालांकि स्थिति नियंत्रण में है और लोगों को घबराने की ज़रूरत नहीं है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे स्वास्थ्य और सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख़्ती से पालन करें, जिसमें सामाजिक दूरी, उचित तरीके से मास्क पहनना और बार-बार हाथ धोना शामिल है। 

उन्होंने आगे कहा, ‘‘अगर किसी को सर्दी, बुखार या खाँसी है, तो वह सार्वजनिक स्थानों पर न जाएँ और बाहर निकलने पर मास्क पहनें। जो लोग बीमार हैं, जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम है, उन्हें कम से कम घर से बाहर निकलना चाहिए और भीड़-भाड़ वाली जगहों में जाने से बचना चाहिए।’’

डायरैक्टर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. आदर्शपाल कौर ने मंत्री को अवगत करवाया कि पंजाब ने निजी और सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में कोविड मरीजों के लिए लगभग 15000 बिस्तर आरक्षित किए हैं और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त संख्या में ऑक्सीजन सिलेंडर, एलएमओ टैंक और पीएसए प्लांट उपलब्ध हैं।इस बीच, स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की भी अपील की।

 

Tags: Coronavirus , Health , Covid-19 preparedness , Mock Drill , COVID-19 , Novel Coronavirus , Delta Plus Covid variant , Delta Covid-19 variant , Fight Against Corona

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD