Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की

 

बेबुनियाद आरोप लगाने की बजाय तीन सवालों का जवाब क्यों नहीं देते राहुल गांधी : ज्योतिरादित्य सिंधिया

Jyotiraditya Scindia, Jyotiraditya Madhavrao Scindia, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 10 Apr 2023

Last updated on: Apr 10, 2023, 00:00 IST

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राहुल गांधी के ट्वीट पर पलटवार करते हुए एक बार फिर से उन पर तीखा हमला बोला है। सिंधिया ने राहुल गांधी के ट्वीट का जवाब देते हुए उन्हें ट्रोल बताया और साथ ही यह भी कहा कि उन पर बेबुनियाद आरोप लगाने और मुख्य मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने के बजाय, राहुल गांधी तीन सवालों का जवाब क्यों नहीं देते।

आपको याद दिला दें कि, राहुल गांधी ने 8 अप्रैल को एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने कांग्रेस छोड़ने वाले गुलाम नबी आजाद, ज्योतिरादित्य सिंधिया, किरण कुमार रेड्डी, हिमंत बिस्वा सरमा और अनिल एंटनी को अडानी के साथ जोड़ते हुए लिखा था कि, सच्चाई छुपाते हैं, इसलिए रोज भटकाते हैं! सवाल वही है - अडानी की कंपनियों में ?20,000 करोड़ बेनामी पैसे किसके हैं?

राहुल गांधी के 8 अप्रैल के ट्वीट का जवाब देते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार, 10 अप्रैल को एक के बाद एक कुल तीन ट्वीट कर उन पर जम कर निशाना साधा।सिंधिया ने राहुल गांधी को ट्रोल बताते हुए ट्वीट कर कहा, स्पष्ट है कि अब आप एक ट्रोल तक सीमित हो चुके हैं। 

मुझ पर बेबुनियाद आरोप लगाने, और मुख्य मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने के बजाय, इन तीन प्रश्नों का जवाब क्यों नहीं देते?सिंधिया ने इन तीन प्रश्नों को पूछते हुए ट्वीट कर कहा, पिछड़े वर्ग को लेकर अपने अपमानजनक बयान के लिए माफी क्यों नहीं मांगते? उल्टा कहते हैं कि आप सावरकर नहीं हैं, माफी नहीं मांगेंगे! देश सेवक का अपमान और इतना अहंकार !! जिस न्यायालय पर कांग्रेस ने सदैव ऊँगली उठाई, आज अपने स्वार्थ हेतु उस पर दबाव क्यों बना रहे हैं? 

आपके लिए नियम अलग क्यों हों ? अपने आप को क्या आप फस्र्ट क्लास नागरिक मानते हैं?राहुल गांधी पर अहंकार से ग्रस्त होने का आरोप लगाते हुए सिंधिया ने आगे लिखा, आप अहंकार में इस कदर ग्रस्त है कि शायद इन सवालों की महत्ता भी आपकी समझ से परे है।

 

Tags: Jyotiraditya Scindia , Jyotiraditya Madhavrao Scindia , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD